फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Demand for construction of a permanent protection wall along the banks of the Gaula River.

Nainital News: गौला नदी किनारे स्थायी सुरक्षा दीवार बनाने की मांग

Tue, 08 Sep 2026 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 08 Sep 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Demand for construction of a permanent protection wall along the banks of the Gaula River.
लालकुआं। लगातार हो रही बारिश से गौला नदी का जलस्तर और प्रवाह बढ़ने के साथ ही बिंदुखत्ता क्षेत्र में भू-कटाव का खतरा लगातार गहराता जा रहा है। इंदिरानगर प्रथम व द्वितीय, गब्दा, रावतनगर और खुरियाखत्ता में नदी तेजी से आबादी की ओर कटाव कर रही है।
विज्ञापन

सोमवार को वनाधिकार संगठन के अध्यक्ष उमेश चंद्र भट्ट ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर बुलाया। मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर गौला नदी के किनारे स्थायी सुरक्षा दीवार बनाने और प्रभावित परिवारों को राहत उपलब्ध कराने की मांग की गई। उप जिलाधिकारी रेखा कोहली ने आश्वासन दिया कि डीएम के माध्यम से समस्या मुख्यमंत्री तक भेजी जाएगी। धरना-प्रदर्शन में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, अर्जुन नाथ गोस्वामी, बलवंत सिंह बिष्ट, रमेश गोस्वामी, ममता बिष्ट, कैप्टन इंद्र सिंह पनेरी, प्रकाश उत्तराखंडी मौजूद रहे।
विज्ञापन


गरमपानी सीएचसी को उप जिला चिकित्सालय बनाने की मांग
गरमपानी (नैनीताल)। क्षेत्र की बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी को उप जिला चिकित्सालय का दर्जा देने की मांग उठाई है। सोमवार को ग्रामीणों ने एसडीएम अनुराग आर्य को ज्ञापन सौंपा। बताया कि गरमपानी और आसपास के क्षेत्रों की बड़ी आबादी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सीएचसी गरमपानी पर निर्भर है। सीएचसी में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं होने के चलते गंभीर मरीजों को हल्द्वानी और अन्य बड़े अस्पतालों में रेफर करना पड़ता है। इस दौरान हेम चंद्र तिवारी, रक्षित साह, प्रधान भाष्कर चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध कब्जों की जांच को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा
गरमपानी (नैनीताल)। श्री कैंचीधाम तहसील क्षेत्र में मल्ला निगलाट से छड़ा चमड़िया तक भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग के आसपास हो रहे कथित अवैध कब्जों को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को डीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। क्षेत्र के नंदन सिंह, पुष्कर सिंह, हेमा नेगी, सुभाष शर्मा, राजेंद्र सिंह और कमल जोशी ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि हाईवे के आसपास कुछ लोग आवासीय उपयोग के लिए दिए पट्टों का निर्धारित शर्तों के विपरीत इस्तेमाल कर रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार कई पट्टाधारक वहां निवास नहीं कर रहे हैं और पट्टे कथित तौर पर अन्य लोगों को बेच दिए गए हैं। उन्होंने डीएम से जांच की मांग की है।

भीमताल में कटखने बंदरों से लोग दहशत में
भीमताल (नैनीताल)। नगर क्षेत्र में बंदरों की दहशत से लोग परेशान हैं। बंदर लोगों को काटने के साथ ही दुकानों और घरों में रखा सामान भी उठा ले जा रहे हैं। रेस्टोरेंट संचालक हेम सुयाल ने बताया कि बाजार क्षेत्र में बंदरों के चलते दुकानदार परेशान हैं। उन्होंने कहा कि बंदर दुकान और घरों से सामान उठा ले जा रहे हैं। दुकानदार प्रकाश चंद्र, संजय जोशी, ललित दुम्का, कमलेश हर्बोला, मोहन सुयाल ने वन विभाग से बंदरों को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed