{"_id":"6a1c8486de509e2a9c0e717d","slug":"demand-for-appointment-of-permanent-registrar-in-kumaon-university-nainital-news-c-238-1-shld1023-126544-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कुमाऊं विश्वविद्यालय में स्थायी कुलसचिव नियुक्त करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कुमाऊं विश्वविद्यालय में स्थायी कुलसचिव नियुक्त करने की मांग
Mon, 01 Jun 2026 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ ने कुमाऊं विश्वविद्यालय में स्थायी कुलसचिव नियुक्त करने की मांग की है। महासंघ ने इस संबंध में राज्य सरकार को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन के माध्यम से कहा कि वर्तमान कुलसचिव मंगल सिंह मंद्रवाल के लगातार अवकाश पर रहने से संशय बना हुआ है। मंद्रवाल परीक्षा नियंत्रक का भी दायित्व संभालते हैं। इससे वर्तमान में परीक्षाओं के संचालन में कर्मचारियों को समस्या हो रही है। विश्वविद्यालय कामचलाऊ व्यवस्था से चल रहा है। महासंघ ने इस स्थिति पर रोष व्यक्त किया है। मुख्य संरक्षक भूपाल सिंह करायत और अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रौतेला ने उच्च शिक्षा विभाग के सचिव को पत्र भेजा है। उन्होंने कुमाऊं विश्वविद्यालय में पूर्णकालिक कुलसचिव नियुक्त करने का अनुरोध किया है। महासंघ ने पर्वतीय विश्वविद्यालयों में स्थायी कुलसचिवों की जल्द नियुक्ति और ठोस नीति बनाने की भी मांग की है।
विज्ञापन