फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Demand for a cashless health facility worth five lakh rupees for advocates.

Nainital News: अधिवक्ताओं के लिए पांच लाख रुपये की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा की मांग

Sat, 19 Sep 2026 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 19 Sep 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Demand for a cashless health facility worth five lakh rupees for advocates.
नैनीताल। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने प्रदेश के अधिवक्ताओं के लिए पांच लाख रुपये की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा की मांग की है। एसोसिएशन ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भी भेजा है। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन कार्यकारिणी की बैठक में अध्यक्ष डीसीएस रावत ने कहा कि अधिवक्ताओं के पास आय के सीमित स्रोत होते हैं। स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें इलाज के लिए आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार अपने कर्मचारियों को गोल्डन कार्ड जैसी सुविधाएं देती है लेकिन अधिवक्ताओं के लिए ऐसी कोई योजना नहीं है। उन्होंने सरकार से अन्य राज्यों की तर्ज पर उत्तराखंड में भी कैशलेस चिकित्सा बीमा योजना लागू करने की अपील की। बताया कि बार एसोसिएशन जल्द ही इस सुविधा के लिए प्रदेश के सभी बार पदाधिकारियों के साथ बैठक करेगी और इस पर निर्णय लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed