फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   delhi women raped in bithoriya

दिल्ली की महिला के साथ बिठौरिया में दुष्कर्म

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
delhi  women raped in bithoriya
हल्द्वानी। शादीशुदा दिल्ली की महिला को झांसा देकर हरियाणा के परिचित ने बिठौरिया स्थित एक पुलिसकर्मी के कमरे में रखा। एक सप्ताह तक दुष्कर्म करने के बाद महिला के चार लाख रुपये और करीब 28 लाख कीमत के जेवरात को लेकर चंपत हो गया। दो साल पहले हुई घटना के मामले में मुखानी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 13 अगस्त 20 को उसके भाई ने पुश्तैनी हड़प ली। इसी कारण वह घर से गुस्साकर अपने जेवरात और चार लाख रुपये नगदी लेकर निकली थी। उसने अपने परिचित हरियाणा के फरीदाबाद सेक्टर 28 निवासी प्रवीण कुमार शर्मा को मदद के लिए कॉल की। चूंकि प्रवीण महिला के बच्चों को पढ़ाता था, इसी कारण महिला ने उसके ऊपर भरोसा कर लिया। महिला प्रवीण के साथ कार में बैठकर देर रात बिठौरिया नंबर एक में चली आई। प्रवीण ने महिला के बैग में रखे पैसे और जेवरात अपने कब्जे में ले लिए। महिला एक पुलिसकर्मी के मकान में ठहरी थी। आरोप है कि प्रवीण ने उसके हाथ पैर बांधकर दुष्कर्म किया। धमकी दी कि किसी से शिकायत करने पर उसके पैसे नहीं मिलेंगे और बदनामी भी होगी। दस सितंबर 20 तक पीके शर्मा महिला के साथ ठहरा था। इसके बाद प्रवीण को किसी ने कॉल किया वह चार-पांच दिन में फरीदाबाद से आने का बहाना बनाकर भाग निकला। पांच दिनों तक इंतजार करने के बाद महिला 15 सितंबर20 को बस से दिल्ली के लिए निकली लेकिन कोविड के चलते बस रामपुर बार्डर पर रुक गई। इस बीच दिल्ली में उसके पति ने गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस ने इस मामले में दुष्कर्म और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed