फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Delhi train started, 11 buses from Haldwani

चल पड़ी दिल्ली की गाड़ी, हल्द्वानी से 11 बसें गईं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Delhi train started, 11 buses from Haldwani
हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन से दिल्ली को रवाना हुई बस में बैठी यात्री की गोद में बैठा नन्हा बच्चा बाह - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। रोडवेज बसों का बुधवार से दिल्ली को संचालन शुरू हो गया है। पहले दिन हल्द्वानी से 11 बसें दिल्ली के लिए गईं। इनमें 238 यात्रियों ने सफर किया। यूपी से पांच बसें हल्द्वानी बस अड्डे पहुंची। इनमें 110 यात्री आए।
विज्ञापन

हल्द्वानी डिपो के एआरएम सुरेंद्र बिष्ट ने बताया कि हल्द्वानी डिपो की छह बसों में 158 यात्री, काठगोदाम डिपो की चार बसों में 64 यात्री और भवाली डिपो की एक बस में 16 यात्री दिल्ली को रवाना हुए।
विज्ञापन

यात्रियों की स्क्रीनिंग तो हुई नहीं
शासन की ओर से जारी आदेशों में कहा गया है कि यात्रियों की स्क्रीनिंग जिला प्रशासन की ओर से कराई जाएगी। साथ ही उत्तराखंड आने वाले यात्रियों को अनिवार्य रूप से स्मार्ट सिटी देहरादून की वेबसाइट में अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। अगर कोई सवारी बिना रजिस्ट्रेशन के उत्तराखंड आ जाती है तो जिला प्रशासन इन यात्रियों का रजिस्ट्रेशन कराएगा। इनको जांचने की व्यवस्था भी जिला प्रशासन की ओर से की जाएगी लेकिन हल्द्वानी बस अड्डे में जिला प्रशासन की ओर से ऐसी कोई व्यवस्था नहीं की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी की गाड़ियां भी सैनिटाइज
रोडवेज ने यूपी के साथ अनुबंध किया है। अनुबंध के अनुसार यूपी उत्तराखंड की बसों को सैनिटाइज करेगा और उत्तराखंड यूपी की बसों को सैनिटाइज करेगा। जैसे ही यूपी की बसों ने हल्द्वानी में यात्रियों को उतारा उसके बाद बसों को सैनिटाइज किया गया।
आनंद विहार नहीं कौशंबी तक गई बसें
उत्तराखंड सरकार और दिल्ली सरकार के बीच अनुबंध नहीं होने के कारण रोडवेज की बसें आनंद विहार नहीं गई। सवारियों को कौशंबी बस अड्डे पर उतारा गया।
आज से देहरादून चलेंगी दो बसें
रोडवेज मुख्यालय ने हल्द्वानी से दो बसें देहरादून चलाने की अनुमति दे दी है। ये बसें बृहस्पतिवार से सुबह 8:30 बजे और रात 8:30 बजे हल्द्वानी बस अड्डे से रवाना होगी। हल्द्वानी डिपो के एआरएम सुरेंद्र बिष्ट ने बताया कि मुख्यालय के आदेश मिलने के बाद बृहस्पतिवार से देहरादून के लिए बस चलाई जाएगी।
रामनगर से पांच बसों में दिल्ली गए 130 यात्री
रामनगर (नैनीताल)। पहले दिन रामनगर से दिल्ली के लिए पांच बसों से 130 यात्री दिल्ली को गए। पहली बस सुबह 9:30 बजे और आखिरी बस शाम 7:30 बजे रामनगर से दिल्ली गई। यात्रियों से दिल्ली का साधारण किराया 305 रुपये लिया गया। रामनगर डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी नवीन आर्य ने कहा कि सबसे पहले बस को सैनिटाइज किया गया। इसके बाद थर्मल स्क्रीनिंग कर सवारियों को बस में बैठाया गया।

नैनीताल से दिल्ली को रवाना हुए 18 यात्री
नैनीताल/भवाली। नैनीताल के तल्लीताल रोडवेज स्टेशन से बुधवार को सुबह एक बस दिल्ली को रवाना हुई। तल्लीताल स्थित रोडवेज स्टेशन इंचार्ज इंद्रा भट्ट ने बताया कि इसमें 13 यात्रियों ने सफर किया। वहीं शाम सात बजे की बस में सिर्फ पांच यात्री गए। यात्री न मिलने से 7:30 बजे की बस को रद्द कर दिया गया। भवाली बस डिपो से दो बसें दिल्ली और एक बस देहरादून गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed