{"_id":"62e58774f051b52cfe656faa","slug":"dehradun-stf-reached-three-cities-of-kumaon-division-caught-seven-haldwani-news-hld470853824","type":"story","status":"publish","title_hn":"UKSSSC Paper Leak: कुमाऊं मंडल के तीन शहरों में पहुंची देहरादून एसटीएफ, सात को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UKSSSC Paper Leak: कुमाऊं मंडल के तीन शहरों में पहुंची देहरादून एसटीएफ, सात को पकड़ा
Sun, 31 Jul 2022 10:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 10:34 AM IST
सार
देहरादून पुलिस ने 24 जुलाई को मामले का खुलासा कर पेपर लीक करने के छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से 37,18,000 रुपये की नकदी बरामद हुई थी।
विज्ञापन
गिरफ्तारी(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में हुई धांधली सामने आने के बाद से एसटीएफ ने शनिवार को कुमाऊं में धरपकड़ की। हल्द्वानी, रामनगर और काशीपुर पहुंची एसटीएफ देहरादून की टीम ने सात अन्य लोगों को पकड़ा है। टीम पुलिस अधिकारी के गनर समेत काशीपुर से दो लोगों को देहरादून ले गई है। आयोग के अनुसचिव राजन नैथानी ने 22 जुलाई को देहरादून के रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले के खुलासे के लिए एसटीएफ और साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
UKSSSC Paper Leak: करना था पेपर सील, 36 लाख में कर दिया टेलीग्राम एप से लीक
विज्ञापन
देहरादून पुलिस ने 24 जुलाई को मामले का खुलासा कर पेपर लीक करने के छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से 37,18,000 रुपये की नकदी बरामद हुई थी। जांच के दौरान काशीपुर के एक अधिकारी के गनर समेत दो लोगों की भूमिका भी चर्चा के दायरे में आई। जांच के दौरान मिले सबूत के आधार पर मुकदमे के विवेचना अधिकारी प्रदीप राणा के नेतृत्व में एसटीएफ की टीम काशीपुर पहुंची।
विज्ञापन
काशीपुर पहुंची एसटीएफ की टीम एक पुलिस अधिकारी के गनर समेत दो लोगों को उठाया। हिरासत में लिए गए काशीपुर के जसपुर खुर्द निवासी दीपक के घर से 35,89,200 रुपये बरामद किए है। एसएसपी एसटीएफ अजय कुमार सिंह ने बताया कि इस घोटाले के तार कुमाऊं में कई शहरों से जुड़े हैं। वहां भी पुलिस की टीमें भेजी गईं हैं। बताया कि मुकदमे की विवेचना देहरादून में हो रही है, ऐसे में संदिग्धों को पूछताछ के लिए देहरादून बुलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रविवार को इस मामले में कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।