फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dehradun rally will be historic and grand: Sumit

एतिहासिक और भव्य होगी देहरादून की रैली: सुमित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
Dehradun rally will be historic and grand: Sumit
हल्द्वानी। कांग्रेस के पब्लिसिटी कमेटी के चेयरमैन सुमित हृदयेश का कहना है कि 16 दिसंबर को देहरादून में होने जा रही राहुल गांधी की रैली में एक लाख लोग जुटेंगे। 30 हजार कांग्रेस कार्यकर्ता नैनीताल और ऊधमसिंह नगर से रैली में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

नैनीताल रोड स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में सुमित ने कहा कि विजय सम्मान दिवस रैली की व्यापक तैयारी की गई है। सुमित ने कहा कि डबल इंजन की सरकार राहुल गांधी की होने वाली भव्य रैली को विफल कर सकती है। अगर ऐसा हुआ तो जनता इसका करारा जवाब आगामी चुनावों में देगी। कहा कि पिछले साल 10 लाख और इस साल 7 लाख रोजगार देने की बात सरकार ने सदन में कही है। भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका है। इस बार जनता बदलाव चाहती है। चुनावों में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सत्ता में आएगी। पत्रकार वार्ता में एडवोकेट गोविंद सिंह, सौरभ भट्ट, जीवन कार्की, बहादुर सिंह बिष्ट, गिरीश भट्ट, हरीश पाल, जगमोहन बगडवाल, अवध बिहारी शर्मा, मन्नू तिलाड़ा आदि थे।
विज्ञापन

राहुल गांधी की रैली में जुटेंगे कांग्रेसी
हल्द्वानी। छड़ायल नयाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में 16 दिसंबर को देहरादून में प्रस्तावित राहुल गांधी की रैली में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी करने का निर्णय लिया गया। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव महेश शर्मा ने कहा कि देहरादून में होने वाली रैली से स्पष्ट हो जाएगा कि प्रदेश की जनता परिवर्तन चाहती है। महंगाई, बेरोजगारी, किसानों बदहाली से जनमानस त्रस्त है। बैठक में उमेश बधानी, श्याम सिंह बिष्ट, कुंदन सिंह बोहरा, नरेंद्र खनी, ज्ञानी रविंदर सिंह, प्रदीप नेगी, भानू पडलिया, मोनू, कावल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, कालाढूंगी रोड स्थित एक निजी बरातघर में ब्लाक कांग्रेस कमेटी कालाढूंगी की बैठक हुई। बैठक में विधानसभा प्रभारी डॉ. मयंक भट्ट ने कहा कि देहरादून की रैली एतिहासिक होगी। उन्होंने सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। बैठक में हर्षवर्धन पांडे, संजय बिष्ट, कुंदन नेगी, संजय किरौला, जया कर्नाटक, कानू प्रधान, महेश कांडपाल, कमल जोशी, मनोज बिष्ट, संदीप राणा, राधा चौधरी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed