{"_id":"6910fd1d9ede96151c0598f8","slug":"dehradun-dominates-badminton-haldwani-news-c-337-1-ha11015-127121-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बैडमिंटन में देहरादून का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बैडमिंटन में देहरादून का दबदबा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। राज्य स्थापना की रजत जयंती पर आयोजित राज्य स्तरीय सब जूनियर बैडमिंटन स्पर्धा में विजेता ट्रॉफी पर देहरादून का कब्जा रहा। प्रतियोगिता में ऊधम सिंह नगर द्वितीय और नैनीताल तीसरे स्थान पर रहा। मुख्य अतिथि कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत और उत्तराखंड बैडमिंटन एसोसिएशन सचिव बीएस मनकोटी ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। खेल विभाग और जिला बैडमिंटन संघ की ओर से आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया।
रविवार को आयोजित अंडर 11 बालिका एकल वर्ग में युक्ति यादव विजेता और अनुश्री सजवान उपविजेता रहीं। युगल वर्ग में एंजल भट्ट और युक्ति यादव की जोड़ी ने अनुसूया सजवान और प्रियांशी गोस्वामी की जोड़ी को पराजित किया। एकल बालक में तनिष्क कर्नाटक ने नैतिक जोशी को हराया। युगल वर्ग में नैतिक जोशी और नित्यंत गोपाल रावत की जोड़ी ने वेद प्रकाश यादव और तनिष्क कर्नाटक को शिकस्त दी।
अंडर 13 बालिका एकल वर्ग में अन्या पुंडीर विजेता और सांची उपविजेता रहीं। युगल वर्ग में काव्या बिष्ट और नव्या की जोड़ी ने युक्ति जोशी और अर्पिता जोशी को हराया। बालक एकल वर्ग में सिवान जगरण ने सार्थक जोशी को मात दी। युगल वर्ग में श्रीनव और सार्थक जोशी की जोड़ी ने तेजस जोशी और प्रबल कार्की को मात दी। प्रतियोगिता का संचालन मुख्य रेफरी अनुज नेगी के निर्देशन में किया गया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि राज्य के खिलाड़ियों में खेल के प्रति अलग ऊर्जा और अनुशासन है। ऐसे आयोजन खिलाड़ियों को प्रोत्साहित और खेल स्तर को ऊंचा उठाते हैं। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष रितेश बिष्ट और सचिव नरेंद्र भूटियानी ने बताया कि प्रतियोगिता से प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को मंच मिलता है। इस दौरान उप निदेशक खेल राशिका सिद्दीकी, जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी वरुण बेलवाल, प्रशिक्षक त्रिलोक सिंह जीना, गोविंद लटवाल, गोविंद परिहार, आदि उपस्थित रहे। संचालन अंतरराष्ट्रीय धावक सुरेश चंद पांडे ने किया।