फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Degree College won the opening match

उद्घाटन मुकाबले में डिग्री कॉलेज विजयी

Mon, 29 Aug 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल। Updated Mon, 29 Aug 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
Degree College won the opening match
खेल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 जिला क्रीड़ा संघ और जिमखाना क्लब के सहयोग से बास्केटबाल कोर्ट में रविवार से 23वीं ओपन बास्केटबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता में दर्जन भर से अधिक टीमें भाग ले रही हैं। पहले दिन छह मुकाबले खेले गए। 
विज्ञापन


पहले मुकाबले में डिग्री कॉलेज नैनीताल ने आर्यंस बी को 65-32 अंकों से हराया। दूसरे मैच में एसएसजीके भवाली ने रेंजर्स ब्वायज नैनीताल को 41-20, तीसरे मैच में ग्राफिक ऐरा भीमताल ने लेक इंटरनेशनल भीमताल को 34-26, चौथे में आर्यंस ए टीम ने सैनिक स्कूल की बी टीम को 42-07, पांचवें मैच में बिड़ला विद्या मंदिर ने टेंपलटन एकेडमी नौकुचियाताल को 42-31 तथा अंतिम मैच में शीला माउंट ने साइको रेबल्स क्लब को 58-27 अंकों से हराया।
विज्ञापन


निर्णायक राजीव गुप्ता, जगजीत सिंह, दिनेश वर्मा, तनवीर अनवर, हरीश जोशी, जितेंद्र बिष्ट, गिरीश वर्मा, समीर अली, दीक्षित बिष्ट, श्याम सिंह खंपा व सिकंदर अली थे। इससे पूर्व मुख्य अतिथि नैनीताल बैंक के मैनेजर संजय गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर डीएसए के महासचिव अजय साह, आयोजक सचिव भुवन बिष्ट, देवेंद्र लाल साह, प्रेम सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed