{"_id":"66826afeb8ae438beb07615a","slug":"debris-of-the-hill-reached-the-houses-people-saved-their-lives-by-running-away-in-bhimtal-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीमताल में भयंकर बारिश: घरों तक पहुंचा पहाड़ी का मलबा, लोगों ने भागकर बचाई जान; विधायक ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीमताल में भयंकर बारिश: घरों तक पहुंचा पहाड़ी का मलबा, लोगों ने भागकर बचाई जान; विधायक ने किया निरीक्षण
Mon, 01 Jul 2024 02:08 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 01 Jul 2024 02:08 PM IST
सार
भीमताल नगर के बाईपास मार्ग में कुआंताल में रविवार की देर रात मूसलाधार बारिश के चलते पहाड़ी का मलबा तीन घरों तक पहुंच गया। मलबा घरों के पास आता देख मकान में रहने वाले लोगों ने भागकर जान बचाई।
विज्ञापन
घरों तक पहुंचा पहाड़ी का मलबा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भीमताल नगर के बाईपास मार्ग में कुआंताल में रविवार की देर रात मूसलाधार बारिश के चलते पहाड़ी का मलबा तीन घरों तक पहुंच गया। मलबा घरों के पास आता देख मकान में रहने वाले लोगों ने भागकर जान बचाई। सोमवार को विधायक राम सिंह कैड़ा और एसडीएम प्रमोद कुमार ने मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
पीड़ित बिशन राम ने बताया कि रविवार की देर रात पहाड़ी का मलबा उनके मकान तक पहुंच गया। उन्होंने परिजनों के साथ भागकर जान बचाई। साथ ही कहा कि उन्हें अपने रिश्तेदारों के वहा रहना पड़ रहा है। पिछले साल भी मलबा आने से बेहद नुकसान हुआ था। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
ये पढ़ें- हिडन फॉल का राज: युवक की मौत के मामले में दोस्तों पर केस, मृतक के परिजनों को गुमराह करने का लगाया आरोप
विज्ञापन
विधायक राम सिंह कैड़ा ने बताया कि एसडीएम को मौके पर बुलाकर क्षेत्र का निरीक्षण किया है। साथ ही एसडीएम से आपदा से हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है। कैड़ा ने कहा कि पीड़ित परिवारों को कुमाऊं कमिश्नर और जिला प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन