{"_id":"628bdd4577fcfe1364730364","slug":"death-of-tow-ssb-jawans-in-didihat-haldwani-news-hld4636056124","type":"story","status":"publish","title_hn":"थल डीडीहाट सड़क में कार दुर्घटनाग्रस्त एसआई और हेड कांस्टेबल की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थल डीडीहाट सड़क में कार दुर्घटनाग्रस्त एसआई और हेड कांस्टेबल की मौत
डीडीहाट-थल सड़क में लालघाटी कूड़ाघर के पास दुर्घटनाग्रस्त कार।
- फोटो : PITHORAGARH
Link Copied
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। थल-डीडीहाट मार्ग पर लालघाटी के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में एसएसबी के एएसआई और हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। पुलिस ने पंचायतनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन
कार संख्या यूके 07डीटी 4557 रविवार रात डीडीहाट-थल सड़क पर लालघाटी कूड़ाघर के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 11वीं बटालियन डीडीहाट में तैनात एएसआई मनोज कुमार पंत (46) पुत्र मोहन चंद्र निवासी भाटीगांव बेड़ीनाग और हेड कांस्टेबल एमटी वीर सिंह (46) पुत्र करन सिंह निवासी गुजरावाली सिद्धिविनायक कॉलोनी तुनवाला, रायपुर देहरादून की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाना डीडीहाट पुलिस और एसएसबी की टीम सोमवार सुबह सात बजे मौके पर पहुंची। जवानों ने दोनों शवों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद एसएचओ हिमांशु पंत ने शवों का डीडीहाट मोर्चरी में पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि दोनों जवान पांखू में अपने दोस्त के घर हुई पूजा में शामिल होकर लौट रहे थे। डीडीहाट से लगभग 15 किमी पहले कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे से दोनों जवानों के परिजन गहरे सदमे में हैं। एसएसबी 11वीं बटालियन के अधिकारियों और जवानों ने भी हादसे पर गहरा दुख जताया है।
थल डीडीहाट सड़क में दुर्घटनाग्रस्त में मृतक एसएसबी के जवानों का रेस्क्यू करती एसएसबी की टीम।- फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।