फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Death of EX PCS Officer in Kichchca

बस्ती उत्तर प्रदेश के सेवानिवृत्त आफिसर का शव घर में मिला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Death of EX PCS Officer in Kichchca
किच्छा। बस्ती उत्तर प्रदेश के सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शव किच्छा स्थित उनके आवास से बरामद हुआ। सूचना पर उनके परिजन यहां पहुंच गए हैं। वे पिछले पांच साल से अकेले यहां बंडिया भट्टा में बने अपने मकान में रह रहे थे।
विज्ञापन

मूल रूप से पांडे पोखरा गांधीनगर बस्ती (यूपी) निवासी रामकृत राम (66) पुत्र भूरे राम फैजाबाद यूपी में सेवायोजन विभाग के निदेशक पद से साल 2016 में सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने यहां बंडिया भट्टा में नमक फैक्ट्री के निकट कालोनी में अपना मकान बना लिया था। दीपावली के दिन बृहस्पतिवार को कालोनी के लोगों ने उनके मकान को कई दिन से बंद होने और उसमें से दुर्गंध आने की सूचना 100 नंबर पर पुलिस को दी।
विज्ञापन

सीओ ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची उनके रिश्तेदारों व आस पड़ोस के लोगों को बुलाकर अंदर से बंद दरवाजे को किसी तरह तोड़ा गया तो रामकृत राम अपने बिस्तर पर मृत मिले। बताया कि तीन-चार दिन पहले मौत होने का अनुमान है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा। सूचना मिलने पर बस्ती यूपी से मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, मृतक के पुत्र अवनीश के मुताबिक एक रिश्तेदार के कहने पर उनके पिता ने यहां मकान बना लिया था। वह यहां रहते थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य बस्ती में ही रहता था। अवनीश ने बताया कि उसके अलावा परिवार में मां व दो बहने हैं। अवनीश पंजाब नेशनल बैंक फैजाबाद में नौकरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed