{"_id":"6237790c1cb9c46e0a6eca8a","slug":"death-in-ramnagar-ramnagar-news-hld456896616","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता संविदा कर्मी का शव नहर में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता संविदा कर्मी का शव नहर में मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। होली के दिन से लापता संविदा कर्मी का शव दो दिन बाद नहर में उतराता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया।
मोहल्ला मोतीमहल निवासी 37 वर्षीय मनोज कश्यप 18 मार्च दोपहर घर से बिना बताए कहीं निकल गया था। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। मनोज के पिता अशोक कश्यप ने शनिवार को कोतवाली में पुत्र की गुमशुदगी दर्ज कराई। रविवार सुबह छोटे बैराज के पास राहगीर ने बड़ी नहर में एक शव उतराता देखा। सूचना पर पुलिस ने शव को नहर से निकाला। शव की शिनाख्त 2 दिन पूर्व लापता हुए मनोज कश्यप के रूप में हुई। सीओ बलजीत सिंह भाकुनी एवं कोतवाल अरुण कुमार सैनी भी मौके पर पहुंचे। पोस्टमार्टम कर पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के पिता ने बताया कि उनका बेटा सिंचाई विभाग में संविदा कर्मी था। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि नहर में उतराता हुआ युवक का शव मिला था। पोस्टमार्टम से मौत के कारणों का खुलासा होगा।
संदिग्ध हालात में अधेड़ की मौत
रामनगर (नैनीताल)। बीमारी से तंग एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।
कोतवाल अरुण सैनी के अनुसार पवलगढ़ निवासी 56 वर्षीय बची सिंह पुत्र स्व. मनमोहन सिंह काफी समय से किडनी की बीमारी से ग्रसित थे। परिजनों ने बताया कि उचित उपचार न कराने होने से बची सिंह मानसिक तनाव में आ गए और इसके चलते शनिवार शाम को उन्होंने घर में रखा जहरीला पदार्थ पी लिया। बची सिंह को रामनगर अस्पताल से डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। हल्द्वानी ले जाते समय कोसी बैराज के पास बची सिंह ने दम तोड़ दिया। कोतवाल ने बताया कि रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।