फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Death By Drowning in Kosi

Nainital News: कोसी नदी में युवक डूबा

Sun, 02 Jul 2023 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 02 Jul 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Death By Drowning in Kosi
रामनगर (नैनीताल)। कोसी नदी में दोस्तों के साथ नहा रहा एक युवक गहरे कुंड में डूब गया। युवक के डूबने की सूचना मिलने पर फायरकर्मियों के अलावा एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी। घंटों की मशक्कत के बाद भी अब तक युवक नहीं मिला है।
विज्ञापन


चोरपानी निवासी 23 वर्षीय निहाल पुत्र हरीश राम रविवार दोपहर अपने दोस्त पवन कुमार व संजय कुमार के साथ भरतपुरी के समीप कोसी नदी में नहा रहे थे। पवन व संजय ने बताया कि नहाते समय अचानक निहाल का पैर फिसला और वह नदी में बने गहरे कुंड में डूब गया। उसे बचाने की काफी कोशिश की लेकिन वह ओझल हो गया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व फायर विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और युवक को तलाश में अभियान चलाया। सफलता नहीं मिलने पर एसडीआरएफ टीम को मौके पर बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर तीन बजे से लेकर सात बजे तक फायर कर्मी और एसडीआरएफ की टीम युवक को तलाशने में जुटी रही लेकिन उसका पता नहीं चला। सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि जेसीबी के माध्यम से नदी के पानी के बहाव को बदला गया लेकिन युवक का पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed