फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Death by Covid in Haldwani

जो कोरोना संक्रमित मरीज मरे, पहले से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 01:10 AM IST
विज्ञापन
Death by Covid in Haldwani
Death by Covid in Haldwani
जिले के जनवरी में कोरोना संक्रमित 19 मरीजों की गई जान
विज्ञापन

एक निजी अस्पताल में अल्मोड़ा जिले के एक बुर्जुग मरीज को ब्रेन स्ट्रोक की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था। ब्रेन स्ट्रोक के चलते हालत गंभीर बनी हुई थी। जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इलाज के दौरान रोगी की मौत हो गई।
27 दिसंबर को अल्मोड़ा की 65 वर्षीय और बागेश्वर की 43 वर्षीय महिला को एसटीएच में भर्ती कराया गया था। दोनों को लीवर, किडनी से जुड़ी गंभीर बीमारियां थीं। दोनों की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी और तीस जनवरी को दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन

हल्द्वानी। यह केस बताते हैं कि नैनीताल जिले में जनवरी महीने में 19 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई हैं, वह पहले से ही दूसरी गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे। सिर्फ कोरोना संक्रमण के चलते मौत नहीं हुई है। कुछ को छोड़कर अधिकांश की उम्र 50 साल से अधिक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल कोरोना की दूसरी लहर के दौरान कई लोगों की मौत हुई। मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी कहते हैं कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान जो मरीज आ रहे थे, उनमें कई में सिर्फ कोरोना संक्रमण था। कोई अन्य दिक्कत नहीं थी। कई चलकर अस्पताल में पहुंचे और दो से तीन दिनों में उनकी मौत हो गई। पर हाल के दिनों में जो मौतें हुई हैं, उनमें यह नहीं कहा जा सकता है।
जिन मरीजों की मौत हुई है, वह पहले से कोई न कोई अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। जब कोरोना की जांच कराई तो उनमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। यदि सामान्य दिनों से तुलना करें तो यह डेथ रेट रहता है।

डॉ. जोशी कहते हैं कि अस्पताल में जो केवल कोविड की शिकायत को लेकर भर्ती हुए, उन्हें कुछ ही दिक्कत थी। बाद में वह ठीक होकर चले गए। पर लोगों को कोविड को लेकर पूरी सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed