फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dead body of youth found in Mangalpadav, fear of murder

मंगलपड़ाव में युवक का शव मिला हत्या की आशंका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found in Mangalpadav, fear of murder
हल्द्वानी। मंगलपड़ाव पुलिस चौकी के पास शनिवार रात एक मजदूर की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी गई। मजदूर की बहन ने बताया कि उसके भाई को रात में एक अज्ञात युवक ने पुलिस चौकी के पास जान से मारने की धमकी दी थी। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आंबेडकर नगर गांधीनगर निवासी पुताई का काम करने वाला दीपक सागर (18) पुत्र स्व. राजेंद्र सागर शनिवार रात घूमने के लिए निकला था। उसके साथ उसकी बहन सुषमा भी थी। बहन का कहना है कि मंगलपड़ाव पुलिस चौकी के पास एक युवक ने दीपक को उसके सामने ही जान से मारने की धमकी दी थी। इसी कारण वह अपने भाई को लेकर दूसरे ओर चली गई। कुछ देर बाद वह भाई को छोड़कर घर चली आई। शक होने पर उसने भाई को रात 11:30 बजे कॉल किया तो वह पाल कांप्लेक्स के पास खड़ा था। सुबह पुलिस ने सूचना दी कि उसके भाई की मौत हो गई है। परिवार के लोगों ने मोर्चरी में जाकर देखा तो भाई को ईंट पत्थर से मारा गया था।
विज्ञापन

इस मामले में मंगलपड़ाव चौकी प्रभारी कश्मीर सिंह ने बताया कि दीपक घायल अवस्था में चौकी से कुछ दूरी पर पड़ा था। पुलिस उसे लेकर बेस अस्पताल गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बहन के आरोप के आधार पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने चिह्नित कर लिया है। आशंका है कि नशे के चक्कर में वारदात हुई है। बताया कि दीपक की बहन की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस टीम को आरोपी के बारे में अहम सुराग हाथ लगे हैं।
फाइल फोटो
पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
मंगलपड़ाव पुलिस चौकी की नाक के नीचे एक युवक की ईंट पत्थर से कूंचकर हत्या कर दी गई लेकिन पुलिस को पता नहीं चल सका है कि घटना कैसे हुई। दूसरे दिन सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि उसकी हत्या हुई है। पहले पुलिस घटना को दुर्घटना मान रही थी। आधी रात के समय चौकी के पास कोई भीड़भाड़ नहीं रहती है। लोगों का मानना है कि हमले के समय चीख पुकार हुई होगी। फिर भी निगरानी और गश्त में लगी पुलिस टीमों को भनक तक नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed