{"_id":"5e5d68a18ebc3ef40d4ec730","slug":"dead-body-of-haldwani-s-youth-found-in-lamgda-missing-for-eight-days-suspected-of-murder-haldwani-news-hld3759194101","type":"story","status":"publish","title_hn":"लमगड़ा में मिला हल्द्वानी के युवक का शव, आठ दिन से था लापता, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लमगड़ा में मिला हल्द्वानी के युवक का शव, आठ दिन से था लापता, हत्या की आशंका
विज्ञापन
साजू का फाइल फोटो
हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र से आठ दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता एक युवक का शव अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा थाना क्षेत्र में मिला है। किदवई नगर निवासी 25 वर्षीय साजू खान पुत्र हाफिज खान 23 फरवरी को रात करीब आठ बजे परिजनों को बिना बताए घर से चला गया था। कुछ दिन तक परिजन उसकी खोजबीन करते रहे लेकिन साजू का कोई सुराग नहीं मिला। 27 फरवरी को हाफिज खान ने बनभूलपुरा थाने में बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई।
बनभूलपुरा थाना पुलिस साजू की खोजबीन में जुटी थी इसी दौरान 29 फरवरी को अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस को एक युवक का शव बरामद हुआ। शिनाख्त के लिए लमगड़ा थाना पुलिस ने आसपास के जिलों में भी पूछताछ की। सोमवार को मृतक की शिनाख्त साजू के रूप में हुई। बनभूलपुरा थाना प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि साजू लापता था। एक टीम अल्मोड़ा भेजी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
एक संदिग्ध हिरासत में
लापता होेने के बाद साजू का शव मिलने के पीछे पुलिस हत्या की आशंका भी जता रही है। सूत्रों के अनुसार 25 फरवरी को साजू अपने एक रिश्तेदार के साथ देखा गया था। उसके बाद लापता हो गया। साजू के हाथ और पैरों में घाव के निशान हैं जिससे उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। पूछताछ के लिए पुलिस ने उसके एक रिश्तेदार को हिरासत में लिया है। पुलिस जल्द मामले का खुलासा कर सकती है हालांकि पुलिस अधिकारी इसमें कुछ कहने से बच रहे हैं।