फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dead body of girl found in hotel room in lalkuan

होटल के कमरे में मिली युवती की लाश: तीसरे दिन पुलिस संग परिजन पहुंचे, याशिका ने स्टाफ को कही थी ये बात

Thu, 10 Oct 2024 11:26 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, लालकुआं
अमर उजाला नेटवर्क, लालकुआं Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 10 Oct 2024 11:26 AM IST
सार

रामपुर रोड के वार्ड 17 में अपने घर से निकलकर यहांं एक होटल आकर रुकी याशिका पाहवा (30) का बुधवार सुबह शव मिला। प्रारंभिक जांच में इतना तो स्पष्ट है कि मामला हत्या का नहीं है। अगर खुदकुशी की है तो कैसे, इसका विसरा जांच से ही पता चलेगा।

विज्ञापन
Dead body of girl found in hotel room in lalkuan
याशिका पाहवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

हल्द्वानी शहर के रामपुर रोड के वार्ड 17 में अपने घर से निकलकर यहांं एक होटल आकर रुकी याशिका पाहवा (30) का बुधवार सुबह शव मिला। प्रारंभिक जांच में इतना तो स्पष्ट है कि मामला हत्या का नहीं है। अगर खुदकुशी की है तो कैसे, इसका विसरा जांच से ही पता चलेगा।

एक निजी कंपनी में काम करने वाली याशिका घर पर बिना कुछ बताए सोमवार सुबह घर से स्कूटी से गई थी। इसके बाद लापता होने पर युवती को परिजन तलाश रहे थे। पुलिस के साथ ही विधायक सुमित हृदयेश से भी मिले। विधायक के कहने पर हल्द्वानी पुलिस याशिका के मोबाइल फोन की लोकेशन पता लगाने के बाद परिवार वालों को साथ लेकर बुधवार सुबह ही होटल पहुंची। उस वक्त होटलकर्मी कमरे का दरवाजा खुलवाने का प्रयास कर ही रह थे। जब दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर शव मिला।

विज्ञापन

डिस्टर्ब न करने के लिए कह दिया था युवती ने
छानबीन में होटलकर्मियों ने पुलिस को बताया कि याशिका ने मंगलवार सुबह 11:45 कमरा बुक कराया। युवती ने होटल के कर्मियों को बताया कि उसका व्रत है, इसलिए वह आराम करना चाहती हैं। बुधवार सुबह दिल्ली जाने की बात कहते हुए युवती ने डिस्टर्ब न करने के लिए कह दिया था। बुधवार सुबह होटलकर्मी चाय देने पहुंचा तो काफी खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खोला गया। तोड़ने से पहले ही हल्द्वानी पुलिस और युवती के भाई-भाभी समेत कई परिजन वहां पहुंच गए। शव मिलने पर लालकुआं कोतवाल डीआर वर्मा और फोरेंसिक टीम के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर सुराग जुटाए। स्कूटी होटल की पार्किंग में ही खड़ी मिली। डिकी की तलाशी में कुछ कागजात और दस हजार रुपए मिले। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर जांच के लिए विसरा सुरक्षित कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन पहले ही पता चल गई थी युवती की लोकेशन, पुलिस नहीं पहुंची समय से
पुलिस ने युवती को ढूंढने में तेजी दिखाई होती तो युवती की जान बच सकती थी। घर से निकलने के बाद युवती कभी-कभी ही मोबाइल फोन खोल रही थी। मंगलवार को कुछ देर के लिए मोबाइल ऑन हुआ तो पुलिस को उसकी लोकेशन लालकुआं क्षेत्र में मिली। परिजनों का कहना है कि लोकेशन पता चलने के बावजूद पुलिस ने लालकुआं क्षेत्र में गिने-चुने होटलों में झांका ही नहीं। अगर पुलिस इन होटलों की जांच करती तो युवती को जिंदा बरामद किया जा सकता था।

 

शादी नहीं करना चाहती थी युवती
पुलिस सूत्रों के अनुसार युवती मां की सेवा के कारण अपनी शादी नहीं करना चाहती थी। वहीं परिजन उसकी शादी करना चाहते थे। इस कारण वह अवसाद में चल रही थी। अब पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed