फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dead body of a youth from Kanpur found hanging

Nainital News: कानपुर के युवक का फंदे पर लटका मिला शव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 06:28 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth from Kanpur found hanging
प्रतीकात्म्क।
हल्द्वानी। कानपुर के रहने वाले एक युवक का शव मुखानी थाना क्षेत्र में किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला। उसके साथ रह रही युवती कमरे में नहीं मिली। घटना के बाद से ही वह अपना सामान जलाकर और युवक का मोबाइल लेकर फरार हो गई। इधर मकान मलिक ने किसी तरह युवक के भाई से संपर्क उन्हें फोन पर यह सूचना दी तो परिजन हल्द्वानी पहुंचे। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन



कानपुर जवाहर नगर के आरके नगर का रहने वाला शिवम श्रीवास्तव (31) हिम्मतपुर तल्ला स्थित प्रगति विहार निवासी भास्कर रैक्वाल के मकान में किराए पर रह रहा था। मकान मालिक की सूचना पर हल्द्वानी पहुंचे सलिल ने बताया कि उनका भाई शिवम करीब आठ माह पहले एक ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी में टीम लीडर के पद पर नियुक्त होकर देहरादून से हल्द्वानी आया था। करीब डेढ़-दो माह पहले उसकी नौकरी छूट गई थी। सलिल ने उसके लिए नई नौकरी की बात भी की थी। शनिवार को दोनों भाइयों की फोन पर बातचीत भी हुई थी। शिवम ने कानपुर आने की बात कही थी। सोमवार को जब परिजन हल्द्वानी पहुंचे तो पता चला कि शिवम के साथ एक युवती भी रह रही थी। वह युवती कौन थी इसके बारे में कुछ नहीं पता है। घटना के बाद से ही युवती फरार है। सलिल के मुताबिक युवती अपना सामान जलाकर और शिवम का मोबाइल भी ले गई है।
विज्ञापन








पुलिस प्राथमिक तौर पर जांच कर रही है। गायब हुए मोबाइल और युवती का पता लगाया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। अभी तक परिजनों ने कोई लिखित तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नितिन लोहनी, सीओ हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article