फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dead bodies of state government and municipal corporation were taken out

राज्य सरकार और नगर निगम की शव यात्रा निकाली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
Dead bodies of state government and municipal corporation were taken out
हल्‍द्वानी में डेंगू को महामारी घोषित किए जाने की मांग को लेकर राज्य सरकार व नगर निगम की प्रतिकात
हल्द्वानी। राज्य सरकार और नगर निगम पर डेंगू से निपटने में विफल रहने का आरोप लगाकर कांग्रेसियों ने विरोध का नया तरीका अपनाया। उन्होंने प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली और बाद में पुतला दहन किया।
विज्ञापन

बुद्ध पार्क में जमा हुए कांग्रेसियों का कहना था कि डेंगू महामारी का रूप ले चुका है। लगातार मौतें हो रही हैं मगर राज्य सरकार और नगर निगम को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। मौत के आंकड़ों को अस्पतालों में दबाव बनाकर छिपाया जा रहा है। कांग्रेसियों के अनुसार शहर के लोग दहशत में जीने को मजबूर हैं। निगम पूरी शहर में ठीक ढंग से फागिंग नहीं करा पा रहा है। प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। मुख्यमंत्री सिर्फ हवाई दौरों तक सीमित हैं।
विज्ञापन

डेंगू पीड़ितों का मुफ्त इलाज होना चाहिए साथ ही मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिया जाना चाहिए। इससे पूर्व बुद्ध पार्क में प्रतीकात्मक अर्थी को मुखाग्नि देकर हंडी फोड़ी गई और पुतला दहन किया गया। इस दौरान हेमंत साहू, मयंक भट्ट, राजेंद्र बिष्ट, शोभा बिष्ट, प्रशांत नेगी, वारिस खान, संदीप भैसोड़ा, इकबाल अंसारी, सालिम सिद्दीकी, सचिन राठौर, भगवती बिष्ट, शशि आया, उमेश राणा, सौरभ सोनकर, अमन आर्या आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed