फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   daughters came to their paternal homes for khichdi

खिचड़ी खाने मायके आईं चेली बेटी

Mon, 05 Feb 2018 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी। 
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी।  Updated Mon, 05 Feb 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
daughters came to their paternal homes for khichdi
हल्‍द्वानी जमरानी कालोनी में शौका समुदाय द्वारा आयोजित ध्यैनी मिलन समारोह में उपस्थित महिलाएं। - फोटो : Amar ujala
हिमालयी मां नंदा देवी मंदिर मरतोली धार्मिक ट्रस्ट ने रविवार को खिचड़ी भोज (ध्यैनी मिलन) समारोह का आयोजन किया। ध्यैनी मिलन समारोह में मायके आई चेली, बेटी को खिचड़ी का भोज दिया गया। समारोह में सैकड़ों लोगों ने शिरकत की।
विज्ञापन


कुमाऊं में चैत्र माह में पिता, चाचा, भाई आदि अपनी चेली, बेटी, बहन के घर जाकर भिटौली देते हैं। इसी तरह माघ महीने में चेली, बेटी को मायके बुलाकर खिचड़ी भोज देने की परंपरा है। इसे ध्यैनी मिलन समारोह कहा जाता है। पिथौरागढ़ जिले के जोहारी शौका समुदाय के हल्द्वानी में रह रहे लोगों ने संस्कृति के संरक्षण के उद्देश्य से प्रथा को बरकरार रखा है।
विज्ञापन


इसी के तहत रविवार को जमरानी बांध कालोनी दमुवाढूंगा में ध्यैनी मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। समारहो में धाम सिंह मर्तोलिया, प्रेम सिंह मर्तोलिया, पुरमल सिंह मर्तोलिया, भूपाल सिंह मर्तोलिया, डॉ. प्रह्लाद सिंह मर्तोलिया, नरेंद्र सिंह मर्तोलिया, मनोहर सिंह मर्तोलिया, प्रह्लाद सिंह मर्तोलिया, गजेंद्र सिंह मर्तोलिया, सुंदर सिंह मर्तोलिया, चंद्र सिंह मर्तोलिया आदि थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed