फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Daughter gives face, brother gives last visit from a video call from Australia

बेटी ने दी मुखाग्नि, भाई ने आस्ट्रेलिया से वीडियो कॉल से किए अंतिम दर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 02:42 AM IST
विज्ञापन
Daughter gives face, brother gives last visit from a video call from Australia
हल्द्वानी के रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट में सीआईडी इंस्पेक्टर नवीन चंद्र जोशी को मुखाग्नि देत?
हल्द्वानी। सीआईडी स्थानीय इकाई के निरीक्षक नवीन चंद्र जोशी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मंगलवार की शाम तबियत बिगड़ने पर उन्हें सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को राजकीय सम्मान के साथ रानीबाग में उनका अंतिम संस्कार किया गया। बेटा नितिन जोशी आस्ट्रेलिया में होने के कारण अंतिम संस्कार में नहीं आ पाया। इस कारण शादीशुदा बेटी पूजा ने मुखाग्नि दी। बेटे को वीडियो कॉल से अंतिम संस्कार कार्यक्रम को दिखाया गया।
विज्ञापन

बागेश्वर जिले के गुना कोट दाड़िम ठोक वजीला निवासी नवीन चंद्र जोशी ( 59) 1971 में पुलिस कांस्टेबल के रूप में भर्ती हुए थे। वह परिवार के साथ हल्द्वानी के मैत्री बिहार कालोनी लोहरिया साल मल्ला स्थित अपने मकान में रहते थे। उनका इकलौता बेटा नितिन जोशी आस्ट्रेलिया में एक होटल में नौकरी करता है। बेटी पूजा दिल्ली में टीचर है। पत्नी पार्वती जोशी गृहिणी हैं।
विज्ञापन

नवीन चंद्र जोशी नौ मार्च 1992 को मुख्य आरक्षी के पद पर और पांच दिसंबर 1998 को उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए। 15 अक्तूबर 2016 को नवीन चंद्र जोशी की निरीक्षक के पद पर प्रोन्नति हुई। वह 24 दिसंबर 1985 से 14 जनवरी 1997 तक एसपीजी में भी तैनात थे। उत्तराखंड के अलावा उन्होंने लखनऊ, एसपी आरए कार्यालय मेरठ में भी नौकरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed