Haldwani: अंधर ने शहर में किया अंधेरा, यूपी से आ रही बिजली सप्लाई फेल; हल्द्वानी के लाखों उपभोक्ता बेहाल
हल्द्वानी में आंधी और तूफान के कारण रविवार रात उत्तर प्रदेश से आ रही बिजली की सप्लाई फेल हो गई। इससे शहर के 13 बिजलीघरों से जुड़े डेढ़ लाख से अधिक उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हल्द्वानी में आंधी और तूफान के कारण रविवार रात उत्तर प्रदेश से आ रही बिजली की सप्लाई फेल हो गई। इससे शहर के 13 बिजलीघरों से जुड़े डेढ़ लाख से अधिक उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार दोपहर भी कई घंटे विद्युत कटौती के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ा।
पिटकुल के 220 केवी सब स्टेशन कमलुवागांजा में पंतनगर से आ रही बिजली की आपूर्ति रविवार रात 9:58 बजे एकाएक ठप हो गई। इससे कमलुवागांजा, टीपीनगर, फूलचौड़, कालाढूंगा रोड चौराहा, लालकुआं, कटघरिया, सुभाषनगर, 13 बीघा आदि बिजलीघरों से जूड़े उपभोक्ताओं को करीब आधे घंटे तक अंधेरे में रहना पड़ा। सात साढ़े दस बजे सप्लाई सुचारु होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
सोमवार को भी रही समस्या
कमलुवागांजा केवी 220 सब स्टेशन से निकलने वाले 33 केवी फीडरों में इन दिनों टीबीसी बस जोडे़ जा रहे हैं। इसके लिए पिटकुल की ओर से शटडाउन का शेड्यूल तय किया गया है। इसके चलते सोमवार को टीपीनगर बिजलीघर के 10 हजार उपभोक्ताओं को दोपहर एक बजे से अपराह्न चार बजे तक बिजली संकट से जूझना पड़ा। बिजलीघर से जुड़े बेलबाबा, खन्ना फार्म, एफटीआई, जज फार्म, देवलचौड़, तल्ली हल्द्वानी, मंडी, डहरिया, मानपुर पश्चिम, रामपुर रोड इलाका प्रभावित रहा।
रविवार रात आंधी और तूफान के कारण बरेली-पंतनगर लाइन की बिजली की सप्लाई फेल हो गई। इससे हल्द्वानी शहर व आसपास के क्षेत्र में बिजली संकट खड़ा हो गया। - पंकज आर्या, ईई पिटकुल
रात आंधी-तूफान के दौरान कमलुवागांजा सब स्टेशन से शहर व आसपास के बिजलीघरों की सप्लाई ठप हो गई। हालांकि कुछ समय बाद इसे बहाल कर दिया गया था। - नवीन मिश्रा, ईई, यूपीसीएल
फूलचौड़ बिजलीघर की लाइन में हुआ फॉल्ट
फूलचौड़ बिजलीघर की लाइन में फॉल्ट आने से सोमवार को करीब डेढ़ घंटा बिजली ठप रही। इससे धनपुरी, संगम विहार, पंचायतघर, रामपुर रोड, हल्दूपोखरा नायक, आरटीओ रोड, पीलीकोठी, परमानंद विहार आदि इलाकों के करीब 25 हजार लोग उमस भरी गर्मी में बेहाल रहे। यूपीसीएल के ईई बेगराज सिंह ने बताया कि कमलुवागांजा सब स्टेशन में फॉल्ट होने के कारण फूलचौड़ के 33 केवी फीडर की लाइन में ट्रिपिंग आ गई थी। इसके कारण दोपहर 2:12 बजे से 3:35 तक बिजली बाधित रही।
कटघरिया बिजलीघर में ब्लास्ट, रात अंधेरे में डूबा इलाका
कटघरिया बिजलीघर में रविवार देर रात फीडर का इनकमर तेज आवाज के साथ ब्लास्ट हो गया। इससे पीलीकोठी, बसानी, फतेहपुर का इलाका अंधेरे में डूब गया। यूपीसीएल के अधिकारियों के अनुसार फॉल्ट के चलते रात 10 से 12 बजे तक बिजली ठप रही। ऊर्जा निगम के कर्मियों ने रात ही फॉल्ट दुरुस्त कर लोगों को राहत पहुंचाई।
पेयजल संकट का भी करा सामना
बिजली अव्यवस्था के चलते कई इलाकों में पेयजल संकट का भी लोगों को सामना करना पड़ा। दरअसल रविवार दोपहर बिजली गुल होने से जल संस्थान के ओवरहेड टैंकों में पानी भरने में व्यवधान हुआ। इसका असर सीधे उपभोक्ताओं पर पड़ा।