फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Danger of landslide looms in Khupi village nainital

Nainital: खूपी गांव में मंडराया भूस्खलन का खतरा, एक परिवार ने घर छोड़ा; प्रशासन की टीम ने किया निरीक्षण

Wed, 31 Jul 2024 01:11 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 31 Jul 2024 01:11 PM IST
सार

नैनीताल नगर के समीपवर्ती खूपी क्षेत्र में बारिश के चलते भूस्खलन का खतरा मंडराने लगा है। भूस्खलन के खतरे को देखते हुए मंगलवार को प्रशासन की टीम ने क्षेत्र का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Danger of landslide looms in Khupi village nainital
भूस्खलन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

नैनीताल नगर के समीपवर्ती खूपी क्षेत्र में बारिश के चलते भूस्खलन का खतरा मंडराने लगा है। भूस्खलन के खतरे को देखते हुए मंगलवार को प्रशासन की टीम ने क्षेत्र का निरीक्षण किया। प्रशासन ने सिंचाई विभाग को क्षेत्र की सुरक्षा के लिए तात्कालिक व दीर्घकालिक योजना बनाने के निर्देश दिए हैं। इधर मकान में दरार आने से गांव के निचले क्षेत्र से एक परिवार ने अपना घर छोड़ दिया है।

वर्ष 2011 से खूपी गांव में भूस्खलन के चलते कई घरों में दरारें आ गई थीं। भूस्खलन के चलते क्षेत्र में कई घर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। हर बरसात में खूपी में रहने वाले लोग डर के साए में जीवन व्यतीत करते हैं। इधर क्षेत्र में भूस्खलन का खतरा बढ़ने की सूचना पर मंगलवार को एसडीएम प्रमोद कुमार ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने पाइंस गधेेरे की ओर से गांव की सुरक्षा करने की मांग की। घरों में दरारों के चलते खूपी निवासी बच्ची राम ने घर छोड़ दिया है। प्रशासन की ओर से जब लोगों से विस्थापन के लिए नाम मांगे गए तो लोगों ने मना कर दिया।

विज्ञापन

एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि टीम के साथ खूपी गांव व पाइंस गधेरे का निरीक्षण किया गया। कहा कि पूर्व में भूगर्भ वैज्ञानिकों ने क्षेत्र का सर्वे किया था। उनकी रिपोर्ट के आधार पर सिंचाई विभाग को तात्कालिक व दीर्घकालिक योजना बनाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके आधार पर ही क्षेत्र की सुरक्षा के लिए कार्य किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed