फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dancer bitia's death

नृत्यांगना बिटिया की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप

Wed, 22 Nov 2017 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बिंदुखत्ता (नैनीताल)। 
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बिंदुखत्ता (नैनीताल)।  Updated Wed, 22 Nov 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
Dancer bitia's death
नृत्यांगना बिटिया की मौत - फोटो : अमर उजाला

लालकुआं (नैनीताल)। वन विभाग के टांडा रेंज में कार्यरत गेट कीपर राजेंद्र प्रसाद पांडे  की 12 वर्षीय नृत्यांगना बेटी रुचि पांडे की बीमारी से मौत हो गई। वह राष्ट्र स्तर पर कई प्रतियोगिताओं में चैंपियन रह चुकी थी। घर वालों ने दिमागी बुखार के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है जबकि डॉक्टरों का कहना है कि संक्रमण के चलते बच्ची की जान गई। 

विज्ञापन


 वार्ड नंबर तीन वन विभाग की कार्यशाला में रहने वाले राजेंद्र प्रसाद पांडे की बेटी रुचि पांडे ट्रिनिटी पब्लिक स्कूल में छठी में पढ़ती थी। दो दिन पहले उसे तेज बुखार आया तो सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। राजेेंद्र प्रसाद का कहना है कि वहां उचित देखभाल न होने के कारण उसे विवेकानंद अस्पताल ले जाया गया। आरोप है कि वहां भी डॉक्टरों ने इलाज में तत्परता नहीं दिखाई। इस कारण मंगलवार तड़के उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


उधर, विवेकानंद अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि बच्ची के शरीर में संक्रमण हो गया था। उसे एंटी बायोटिक दी गई थी। लापरवाही का आरोप गलत है। मंगलवार को नगर के कई शिक्षण संस्थान बंद रहे। मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार में नगर पंचायत अध्यक्ष रामबाबू मिश्रा, पूर्व चेयरमैन पवन चौहान, व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, भुवन पांडे, अजय चौधरी, धन सिंह बिष्ट, अरुण प्रकाश वाल्मीकि, नारायण दत्त भट्ट आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि रुचि कुमाऊं, गढ़वाल, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश में कई चैंपियनशिप अपने नाम कर चुकी थी। रामनगर में हुए उत्तराखंड गॉट टैलेंट, नैनीताल में कुमाऊं टैलेंट हंट, दिल्ली में आयोजित रेग्यूलेशन डांस चैंपियनशिप, इलाहाबाद में आयोजित द राइजिंग स्टार में भी उसने अपनी छाप छोड़ दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed