फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dance on Kumaoni, Garhwali songs

Nainital News: कुमाऊंनी, गढ़वाली गीतों पर नृत्य कर समां बांधा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Dance on Kumaoni, Garhwali songs
रामनगर के एमपी इंटर कालेज में आयोजित वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राए? - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। एमपी हिंदू इंटर कॉलेज रामनगर में तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव ‘कलरव’ का समापन हो गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। विद्यार्थियों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली गीतों पर नृत्य कर समां बांध दिया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना, नंदा राजजात, कुमाऊंनी, गढ़वाली नृत्य के अलावा छत्तीसगढ़ के ट्राइबल, असम के बिहू, पंजाब के भाखड़ा, गुजराती, मराठी संस्कृति पर आधारित कार्यक्रमों से वार्षिकोत्सव को यादगार बना दिया। गिटार पर आयुष कोतवाल, हर्षित पाठक ने एकल गायन पेश किया। संचालन नीलम सुंदरियाल और दिव्या पाठक ने किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि विधायक दीवान सिंह बिष्ट, पालिका चेयरमैन मौ. हाजी अकरम, पूर्व चेयरमैन भगीरथ लाल चौधरी, पूर्व प्रमुख संजय नेगी, भाजपा नगर अध्यक्ष भावना भट्ट, सभासद शिल्पेंद्र बंसल ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल, प्रबंधक विनय जिंदल, उप प्रबंधक अनिल कुमार अग्रवाल, मंत्री अमित कुमार गोयल, प्रधानाचार्य संजीव शर्मा, शिक्षक चेतन स्वरूप, डॉ. प्रभाकर पांडे, मेवालाल, चंद्रशेखर मिश्रा, हेमचंद्र पांडे, केके फुलेरा, गौरव शर्मा, चारु चंद्र तिवारी, केसी त्रिपाठी, शिवेंद्र चंद, राजीव शर्मा, जफर अली, श्याम मेहरा डॉ. वीके राजपूत, नेहा गुप्ता, प्रीति बंगारी, मोनिका रावत, ममता पंत, प्रेमा नेगी, एकता अग्रवाल, अंकना शाह, नीरज राज, राजेश चंद्रियाल, सर्वेश मालिक, प्रकाश रावत, दीप नारायण, लाल चंद्र मांझी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed