फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dagdu Baini army sent to collect tehbazari from new wards

Nainital News: नए वार्डों से तहबाजारी वसूलने को रवाना की दगड़ू बैणी सेना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
Dagdu Baini army sent to collect tehbazari from new wards
हल्द्वानी। अपना राजस्व बढ़ाने के लिए नगर निगम ने नए वार्डों से तहबाजारी वसूलने की जिम्मेदारी दगड़ू बैणी सेना को दी है। शुक्रवार को नगर निगम में आयोजित कार्यक्रम में इस कार्य में शामिल की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रसीद देकर अलग-अलग वार्डों में रवाना किया। ये महिलाएं नए वार्ड संख्या 31 से लेकर 60 तक तहबाजारी वसूली करेंगी।
विज्ञापन

बता दें कि कूड़ा कलेक्शन के लिए नगर निगम ने दो साल पहले बैंणी सेना बनाई थी। इसके बाद निगम की आय में बढ़ोतरी हुई। अब इसी तर्ज पर तहबाजारी वसूलने के लिए 50 महिलाओं की दगड़ू बैणी सेना बनाई है। तहबाजारी वसूलने के साथ ही ये महिलाएं नए वार्डों में फड-फेरी व्यवसाय कर रहे लोगों का सर्वे भी करेंगी।
विज्ञापन

नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने कहा कि ये बहनें लोगों को पर्यावरण बचाओ का संदेश देंगी और स्वच्छता को लेकर भी जागरूक करेंगी। इसके अलावा वार्ड में केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ दिलाने के लिए पात्रों की भी तलाश करेंगी। बाद में इन महिलाओं की संख्या बढ़ाकर 100 की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed