फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Cycling in Gunji Pithauragarh

मुख्यमंत्री धामी ने समुद्र तल से 10500 फुट की ऊंचाई पर स्थित गुंजी में साइकिल रैली का शुभारंभ किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Cycling in Gunji Pithauragarh
भारत-चीन सीमा पर स्थित गुंजी में साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते मुख्यमंत्री पुष्कर सि? - फोटो : PITHORAGARH
गुंजी (पिथौरागढ़)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को समुद्रतल से 10500 फुट की ऊंचाई पर स्थित गुंजी में ‘टुवर्ड द कैलाश माउंटेन साइकिल रैली’ का शुभारंभ किया। यह पहला अवसर है जब गुंजी में कोई मुख्यमंत्री पहुंचा। इस मौके पर धामी ने कहा कि इतनी ऊंचाई पर साइकिल रैली के आयोजन से नेपाल और चीन सीमा से सटे इस क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियां बढ़ेंगी। रोजगार बढ़ेगा और पलायन रुकेगा। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा की तर्ज पर साहसिक और धार्मिक पर्यटन विकसित कर कुमाऊं को विशेष पहचान दिलाई जाएगी। उन्होंने बासिंगखोला-रोंगकांग-नाभी सड़क निर्माण की घोषणा की।
विज्ञापन

आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बुधवार को गुंजी में साइकिल रैली निकाली गई। इसका शुभारंभ करने आए सीएम धामी का गुंजी और नाभी के ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। गुंजी के ग्राम प्रधान सुरेश गुंज्याल ने रं समाज की पारंपरिक पगड़ी पहनाई। सांस्कृतिक दलों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। इसके बाद सीएम ने देश के विभिन्न हिस्सों से आए 58 साइकिलिस्टों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इतनी ऊंचाई पर साइकिलिंग के आयोजन से नेपाल और चीन सीमा से सटे इस क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियां बढ़ेंगी। इससे होटल, टैक्सी, होम स्टे, गाइड, ढाबा संचालकों को रोजगार मिलेगा। इससे स्थानीय लोगों की आय बढ़ेगी और गांवों से पलायन रुकेगा। इस आयोजन के लिए उन्होंने डीएम डॉ. आशीष चौहान की सराहना की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार सीमांत के विकास के लिए कई कार्य कर रही है।
भारत सरकार ने भारतमाला परियोजना के तहत अस्कोट से लिपुलेख तक सड़क बनाई। इससे स्थानीय लोगों के साथ ही सुरक्षा एजेंसियों की भी आवाजाही सुगम होगी। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले भारत सरकार ने तवाघाट से कालापानी तक टू लेन सड़क के निर्माण के लिए राशि स्वीकृत की है। नाभीढांग से लिपुलेख तक सड़क के विस्तारीकरण के लिए 250 करोड़ स्वीकृत किए हैं। सीएम ने बासिंगखोला-रोंगकांग-नाभी सड़क निर्माण की घोषणा की। उन्होंने डीएम को सड़क का प्रस्ताव जल्द भेजने के निर्देश दिए। इस मौके पर डीएम डॉ. आशीष चौहान, डीएफओ कोकोरोसे, एसडीएम धारचूला नंदन कुमार, एसएसबी एसआई पाटिल राकेश, साइकिल रैली के तकनीकी सहायक रघुवीर कालाकोटी, टीम प्रभारी यतेंद्र ममगाई, रविता, सविता सहित आईटीबीपी, ग्रिफ, एसएसबी और सेना के अधिकारी, जवान मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन

जवानों से मुलाकात कर हौसला बढ़ाया
गुंजी। सीएम धामी ने नेपाल और चीन सीमा पर तैनात सेना, एसएसबी, आईटीबीपी के जवानों से मुलाकात की। उन्होंने हाल जान कर सैनिकों की हौसला आफजाई की। उन्होंने कहा कि सरकार ने सेना को आधुनिक बनाने का कार्य किया है। देश की सरहदों पर सेवा में जुटे जवानों को कई सुविधाएं दी हैं।

गुंजी में फहराए गए 75 तिरंगे झंडे
गुंजी। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर गुंजी में आयोजित साइकिल रैली के शुभारंभ पर 75 तिरंगे झंडे भी फहराए गए। यह पहला अवसर है जब भारत-चीन सीमा पर स्थित गुंजी में पहली पर एक साथ 75 झंडे फहराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed