फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Cyber ??thugs flew 60 thousand rupees from the account

साइबर ठगों ने खाते से 60 हजार रुपये उड़ाए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Cyber ??thugs flew 60 thousand rupees from the account
प्रतीकात्म्क।
हल्द्वानी। एक युवक को अनजान एप डाउनलोड करना भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने एप के माध्यम से बैंक खाते से 60 हजार रुपये उड़ा दिए। शिकायत के आधार पर मुखानी पुलिस और एसओजी टीम मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

बिठौरिया नंबर चार, लाल सिंह कॉलोनी निवासी पंकज पाठक ने पुलिस को बताया कि 28 फरवरी को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि वह केवाईसी में कार्यरत है। यदि वह केेवाईसी में काम करने का इच्छुक है तो उसे एक एप डाउनलोड करना होगा। युवक कॉलर के झांसे में आ गया। साइबर ठग ने युवक से एनीडेस्क एप डाउनलोड करवाकर उसे जोड़ लिया। इस बीच ठग ने उसके बैंक खाते से 60 हजार रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने मुखानी पुलिस को तहरीर सौंपकर पैसा वापसी की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि साइबर ठग ने पश्चिम बंगाल के खाते में पैसा ट्रांसफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed