फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Cyber police station will open in Haldwani

हल्द्वानी में खुलेगा साइबर थाना 

Sat, 23 Apr 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।  
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।   Updated Sat, 23 Apr 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन

हल्द्वानी।  डीजीपी बीएस सिद्धू ने हल्द्वानी में देहरादून की तरह साइबर थाना खोलने की बात कही है। अमर उजाला ने कुमाऊं में साइबर सिस्टम नहीं होने का मामला उठाया था। डीजीपी ने खबर को संज्ञान में लेते हुए साइबर थाना खोलने का आश्वासन दिया है।  

विज्ञापन

डीजीपी ने कहा कि अभी दिल्ली पुलिस से कुछ जवानों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। कंप्यूटर पर काम करने वाले पुलिसकर्मियों को देहरादून साइबर थाने में नियुक्त किया गया है। अभी और पुलिस के जवानों को प्रशिक्षित किया जाएगा। देहरादून का प्रयोग सफल होने पर हल्द्वानी में भी साइबर थाने की शुरुआत की जाएगी। इस मामले में अभी समय बताना ठीक नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सीपीयू को भी वैधानिक फोर्स की मंजूरी मिल गयी है। सीपीयू के लिए अलग तरह की व्यवस्था प्रदेश स्तर पर बनायी जा रही है। केवल खुराना और रजत कसाना के मुद्दे पर डीजीपी ने गोलमोल जवाब दिया। इसके पहले डीजीपी ने कोतवाली परिसर स्थित डे केयर सेंटर का फीता काटकर उद्घाटन किया और बच्चों की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। उन्होेंने एसएसपी स्वीटी अग्रवाल की तारीफ करते हुए कहा कि कप्तान काफी अनुभवी हैं। उन्होंने हरिद्वार पुलिस लाइन में इसी प्रकार का प्रयोग किया था। उनके अनुभव को लेते हुए उन्होंने देहरादून में डे केयर सेंटर स्थापित कराया। पुलिसकर्मियों के बच्चों की पढ़ाई के लिए स्कूल भी खोला जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन



  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed