{"_id":"6928af8ae859a004c8012e53","slug":"cyber-crime-haldwani-news-c-8-1-hld1044-678288-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई साइबर ठगी की प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई साइबर ठगी की प्राथमिकी
विज्ञापन
हल्द्वानी। हल्द्वानी के होमगार्ड जवान को साइबर ठगों ने आठ लाख रुपये की चपत लगा दी। पुलिस और नेशनल साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल ने समस्या नहीं सुनीं तो जवान कोर्ट की शरण में पहुंचा। एसीजेएम ने वाद स्वीकार करते हुए कोतवाली पुलिस को एफआईआर दर्ज कर विवेचना का आदेश जारी किया है।
पंचायत घर (हल्द्वानी) निवासी होमगार्ड जवान सुरेंद्र सिंह का खाता एचडीएफसी बैंक के दुर्गा सिटी सेंटर शाखा में है। 16 को वह एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे तो खाता खाली था। पता चला कि 16 अक्तूबर को उनके खाते के जरिये 2,45,181 रुपये का लोन लिया गया है। थोड़ी देर बाद लोन की राशि समेत 4,90,000 रुपये इंटरनेट बैंकिंग के जरिये अन्य किसी खाते में भेज दिए। उनके बैंक खाते की एफडी और आरडी भी तोड़ते हुए 3,11,000 गायब कर दिए। इस तरह उनके साथ कुल 8,01,110 रुपये की साइबर ठगी हुई। इसी दिन उन्होंने नेशनल साइबर अपराध रिपोर्टिंग सेल में ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा दी। अगले दिन कोतवाली गए लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इस पर उन्होंने 22 नवंबर को कोर्ट की शरण ली। एसीजेएम हल्द्वानी की कोर्ट ने पुलिस को प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया।