हल्द्वानी। शासन के ताजा आदेशों के क्रम में जिन योजनाओं का निर्माण जलनिगम की ओर से किया जा रहा है, उन योजनाओं का संचालन, रखरखाव, मरम्मत, राजस्व वसूली भी जलनिगम को करना है। एक अप्रैल से योजनाएं जलनिगम को सौंपी जानी थीं। कोरोना की वजह से योजनाओं का हस्तांतरण लटक गया है। अब कोरोना संकट टल जाने के बाद ही योजनाओं का हस्तांतरण होगा। क्षेत्र की तीन योजनाओं तल्ली हल्द्वानी, गौजाजाली ओर कुसुमखेड़ा पेयजल योजनओं का निर्माण जलनिगम की विश्वबैंक इकाई के दवा किया जा रहा है। इन तीनों योजनाओं से संबद्ध उपभोकताओं के कनेक्शनों के पेयजल वितरण, बिल वसूली, मरम्मत, देखरेख आदि सभी कार्य जलनिगम को करने हैं। इन योजनाओं से करीब 10 हजार उपभोक्ता जुड़े हैं। अभी इन योजनाओं को जलसंस्थान ने जलनिगम को हस्तगत नहीं किया है। : शासन का पत्र मिला है। इस बीच कोरोना की वजह से योजनाओं और कनेक्शन हस्तांतरण का कार्य नहीं हो पाया है। अब स्थिति सामान्य होने पर ही हस्तांतरण की कार्रवाई की जायेगी। - विशाल कुमार सक्सेना, ईई जलसंस्थान। : योजना हस्तांतरण से पहले सभी कनेक्शनों की डिटेल लेनी है। कोरोना की स्थिति सामान्य होने के बाद कम से कम एक माह का समय योजनाओं के हस्तांतरण में लगेगा। -- हिमांशु वर्मा, ईई जलनिगम विश्वबैंक इकाई।