फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Culture is reflected in stamps: Pro. Dhami

डाक टिकटों में झलकती है संस्कृति: प्रो. धामी

Sat, 21 Mar 2015 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल Updated Sat, 21 Mar 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
Culture is reflected in stamps: Pro. Dhami

भारतीय डाक विभाग नैनीताल की ओर से जिला स्तरीय दो दिनी डाक टिकटों की प्रदर्शनी ‘नैनीपैक्सी’ का उद्घाटन कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो. एस धामी ने किया। उन्होंने कहा कि डाक टिकटों में जहां विभिन्न प्रदेशों की संस्कृति की झलक मिलती है, वहीं इतिहास, देश के प्रमुख पर्यटक स्थलों, धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी मिलती है।

विज्ञापन


नैनीताल क्लब के शैले हाल में लगाई गई प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह पर मुख्य अतिथि प्रो. धामी ने कहा कि उन्हें भी बचपन में डाक टिकटों के संग्रह का शौक रहा है। प्रवर डाक अधीक्षक टीआर आर्य ने डाक टिकटों के संग्रह के महत्व के बारे में बताया। सहायक डाक अधीक्षक आरके बिनवाल ने बताया कि प्रदर्शनी में देहरादून के राजेश वर्मा के महात्मा गांधी से संबंधित सबसे अधिक संग्रह की प्रदर्शनी, देहरादून के ही अमन मिश्रा (जो डीआरडीओ में वैज्ञानिक हैं) के डाक टिकट संग्रह ‘एनीमल आफ द वर्ल्ड’, एफआरआई, उत्तराखंड से जुड़ी विभिन्न जानकारियों युक्त डाक टिकटों के संग्रह से रूबरू कराया।
विज्ञापन


 साथ ही, जू, हिमालय की झीलें, चिड़ियां, वैज्ञानिक, यातायात, स्कूल, कालेज, सरकारी विभागों में लगने वाले डाक टिकट, मनीषियों, दार्शनिकों, विचारकों, राजनीतिज्ञों से संबंधित डाक टिकटों की भी प्रदर्शनी लगाई गई। ललिता नैनवाल के संचालन में हुए कार्यक्रम में व्यवसाय वितरण प्रबंधक हल्द्वानी जितेंद्र मर्तोलिया, मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव हरीश आगरी, लेखाकार कैलाश जोशी, जीवन चंद्र आदि थे। डाक टिकटों के संग्रह की प्रदर्शनी गोपाल रावत के संयोजन में लगाई गई है। इस मौके पर शेरवुड, मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर के बच्चों की क्विज प्रतियोगिता कराई गई। प्रदर्शनी देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed