फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Culture comes alive in the Winter Carnival tableau

Nainital News: विंटर कार्निवाल की झांकी में जीवंत हुई संस्कृति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Culture comes alive in the Winter Carnival tableau
नैनीताल। विंटर कार्निवाल में मंगलवार को मुख्य एवं सांस्कृतिक मंच पर तीन दिनी कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इससे पूर्व विभिन्न विद्यालयों और कुमाऊंभर के कलाकारों की मौजूदगी में झांकी निकाली गई। विंटर कार्निवाल में बुधवार को स्टार नाइट में इंदर आर्या, गिरीश बर्गली, किशन महिपाल, लोकगायक पवनदीप राजन और बॉलीवुड स्टार बी प्राक प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक सरिता आर्या, पालिकाध्यक्ष डॉ.सरस्वती खेतवाल एवं एडीएम विवेक राय ने तल्लीताल डांठ से हरी झंडी दिखाकर कार्निवाल झांकी का शुभारंभ किया। झांकी तल्लीताल डांठ से शुरू होकर मॉल रोड होते हुए खेल मैदान में संपन्न हुई। इस दौरान लोक कलाकारों ने लखिया भूत तो नई दिशा संस्था बग्वाल को जीवंत किया। जौहार संस्कृति वेलफेयर सोसायटी मुनस्यारी के कलाकारों ने जौहार संस्कृति का प्रदर्शन किया। दारमा चौदास व्यास घाटी मूल के रं कल्याण संस्था हल्द्वानी से आए कलाकारों ने संस्कृति का प्रदर्शन किया। तिब्बती संस्कृति की प्रस्तुति भी आकर्षण रही। पंजाब की गतका पार्टी ने तलवारबाजी, मुंह से आग निकालने समेत अन्य करतब दिखाकर दर्शकों को रोमांचित किया। कुमाऊं रेजिमेंट और सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के बैंड की प्रस्तुति का भी लोगों ने तालियों से अभिवादन किया। नैनी झील में याट एवं रोइंग बोट कार्यक्रम हुआ। संचालन नवीन पांडे ने किया।
विज्ञापन




पर्यटन समेत लोक संस्कृति की पहचान का माध्यम बनेगा कार्निवाल

विधायक सरिता आर्या ने कहा कि नैनीताल विंटर कार्निवाल पर्यटन को बढ़ावा देने का काम करेगा। इससे उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान भी मिलेगी। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष डॉ.सरस्वती खेतवाल, एडीएम अपर जिलाधिकारी विवेक राय, एडीएम नाजिश खलिक, जिला पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भंडारी, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय बिष्ट, महासचिव वेद शाह, तल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति शाह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




लोगों को कुमाऊंनी समेत अन्य खाद्य पदार्थों का जायका भी भाया

खेल मैदान में खानपान से जुड़े विभिन्न स्टॉल लगाए गए थे। इनमें लोगों को कुमाऊंनी व्यंजन समेत अन्य जायका परोसा जा रहा था। स्थानीय होम मेड चॉकलेट, मोमबत्ती से बने उत्पाद, निजी स्तर पर तैयार आभूषण, पेंटिंग आदि लगाई गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed