फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   CRPF camp pays tribute to martyrs on Police Memorial Day

Nainital News: सीआरपीएफ कैंप में पुलिस स्मृति दिवस पर बलिदानियों का नमन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Oct 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
CRPF camp pays tribute to martyrs on Police Memorial Day
हल्द्वानी। सीआरपीएफ कैंप में मंगलवार को पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। बलिदानियों सैनिकों का नमन किया गया। डीआईजी शंकर दत्त पांडेय ने श्रद्धांजलि दी। यहां अधिकारियों व जवानों ने राष्ट्र की रक्षा में शहीद हुए पुलिस बलों के जवानों को याद कर श्रृद्धासुमन अर्पित किए। डीआईजी ने बताया कि इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। सन 1959 में आज ही के दिन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने लद्दाख (जम्मू व कश्मीर) के हॉट स्प्रिंग के बर्फ से ढके दुर्गम इलाके में इस बल की तीसरी बटालियन की मात्र एक कंपनी के 21 जवानों के गश्ती दल ने चीनी सेना के एक बहुत बड़े दस्ते के आक्रमण को विफल कर दिया था। 10 वीर जवानों की शहादत हो गई थी। वीर जवानों को याद करने के लिए प्रत्येक वर्ष 21 अक्तूबर को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस बल के लिए यह गौरव की बात है कि संपूर्ण देश के पुलिस बलों ने केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के इन वीर जवानों की शहादत को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में अपनाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed