फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Crowds of tourists gathered in Nainital on weekends

नैनीताल में वीकेंड से पहले सैलानियों की भीड़ उमड़ी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Crowds of tourists gathered in Nainital on weekends
नैनीताल। सप्ताहांत पर पहाड़ों की सैर पर आने वालों का शुक्रवार से ही नैनीताल में तांता लगने लगा है। पर्यटन स्थलों पर उमड़ रही भीड़ और कोविड गाइडलाइन के उल्लंघन पर हाईकोर्ट की ओर से चिंता जताए जाने के बाद पुलिस प्रशासन ने भी कमर कस ली है। सीजन ड्यूटी में पुलिस फोर्स भी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

नैनीताल आने वाले सैलानियों की संख्या शुक्रवार दोपहर तक सीमित थी। दोपहर बाद से सैलानियों की आमद बढ़ी तो अपर और लोअर माल रोड में कतारबद्ध गाड़ियां रेंगती नजर आईं। शाम तक डीएसए समेत अन्य छोटी पार्किंग पैक हो र्गईं।
विज्ञापन

दो दिन तक शहर में दोपहिया वाहनों का प्रवेश बंद
नैनीताल। जिला प्रशासन के निर्देश पर अगले दो दिनों तक शहर में सैलानियों के दोपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। बाहर से आने वाले सैलानियों को अपनी बाइक नगर से करीब सात किलोमीटर पहले रूसी, नारायण नगर और पाइंस स्थित अस्थायी पार्किंग में खड़ी करनी होगी। वहां से वह शटल सेवा से शहर में आएंगे। स्थानीय लोगों और कर्मचारियों को बाइक से शहर में प्रवेश की अनुमति रहेगी। सभी अस्थायी पार्किंग स्थलों पर प्रशासन ने व्यवस्थाएं चाक चौबंद कर दी हैं। पुलिस माइक से सैलानियों का मार्गदर्शन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed