{"_id":"657fff0563d06d155109c495","slug":"crowd-of-tourists-gathered-in-nainital-on-weekend-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल पर्यटकों से गुलजार: सैलानियों ने घुड़सवारी का लिया आनंद, कारोबारियों के चेहरे खिले, लोग जाम से परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल पर्यटकों से गुलजार: सैलानियों ने घुड़सवारी का लिया आनंद, कारोबारियों के चेहरे खिले, लोग जाम से परेशान
Mon, 18 Dec 2023 01:43 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 18 Dec 2023 01:43 PM IST
सार
वीकेंड पर नैनीताल सैलानियों से गुलजार रहा। सैलानियों ने नौकायन और घुड़सवारी का आनंद लेने के साथ कपड़ों की जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन
नैनीताल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वीकेंड पर रविवार को नैनीताल सैलानियों से गुलजार रहा। सैलानियों ने नौकायन और घुड़सवारी का आनंद लेने के साथ कपड़ों की जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन
रविवार सुबह से ही सैलानियों की आवक शुरू हो गई थी। शाम चार बजे बाद मालरोड, पंतपार्क, बोट स्टैंड, जूम लैंड, चाट बाजार, न्यू पालिका बाजार, तिब्बती मार्केट, मल्लीताल बड़ा बाजार में सैलानियों की भीड़ रही। इससे पर्यटन कारोबार भी अच्छा रहा।
विज्ञापन
टोल टैक्स चुंगी पर लगते रहा जाम
पर्यटक वाहनों का दबाव बढ़ने से तल्लीताल लेकब्रिज चुंगी पर पूरे दिन जाम लगता रहा। इससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोअर मालरोड पर वाहनों की दो लाइन लगने के चलते बाइक सवार भी जाम से जूझते रहे। लेक ब्रिज के पास मार्ग खासा संकरा होने के कारण स्थानीय भी चुंगी को पूर्व की जगह विस्थापित करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन