फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Crowd of Tourist in Nainital

पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगा दुधमुंही बच्ची के साथ माल रोड में लेट गया सैलानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Crowd of Tourist in Nainital
अतिथि को देवो भव: कहा गया है। इन दिनों नैनीताल सैलानियों से गुलजार है। चार दिन की लगातार छुट्टी में नैनीताल में पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। पुलिस और प्रशासन बेहतर सुविधा देने का दावा कर रहा है लेकिन कुछ पर्यटक इंतजामों पर सवाल उठा रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि भीड़ और जाम से बचने के लिए जो नियम बनाए हैं उनका पालन जरूरी है। शनिवार को नैनीताल और हल्द्वानी में पर्यटकों ने हंगामा किया। पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगा तो पुलिस ने इससे इन्कार किया।
विज्ञापन

दुधमुंही बच्ची के साथ सड़क पर लेट गया सैलानी
सड़क पर खड़ी गाड़ी में जैमर लगाने पर किया हंगामा, नैनी झील में कूदने की भी कोशिश
नैनीताल। दिल्ली के एक सैलानी ने पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाकर नैनीताल की मालरोड पर हंगामा कर दिया। वह अपनी दुधमुंही बच्ची के साथ सड़क पर लेट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसने नैनी झील में कूदने की भी कोशिश की। बाद में पुलिस ने सैलानी को शांत कर यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दिल्ली के तीन परिवार 14 अप्रैल को नैनीताल पहुंचे थे। सैलानियों के अनुसार पार्किंग न होने के कारण होटल संचालकों ने उनकी गाड़ियां सड़क में खड़ी करा दी। शनिवार की सुबह जब सैलानी गाड़ी के पास पहुंचे तो उसमें जैमर लगा हुआ था। सैलानियों का आरोप है कि जब उन्होंने पुलिस से जैमर खुलवाने की मांग की तो पुलिस ने उनके साथ अभद्रता करते हुए ढाई हजार रुपये का चालान काटने की बात कही। इसकी शिकायत सैलानियों ने थाने में की लेकिन कोई दोपहर तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर बाद सैलानियों ने मालरोड में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों से जैमर खुलवाने की मांग की। संतोषजनक जवाब नहीं देने पर इससे एक सैलानी अपनी दुधमुंही बच्ची को साथ लेकर माल रोड में लेट गया जिसके चलते मालरोड में जाम की स्थिति बन गई। बाद में पुलिस ने सैलानी का पांच सौ रुपये का चालान काटा, तब जाकर मामला शांत हुआ।
सैलानियों का यह भी आरोप
नैनीताल। सैलानियों का आरोप एक वेबसाइट से 12 अप्रैल को नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र में स्थित एक होटल में कमरे बुक कराए थे। पांच हजार रुपये प्रति कमरे से हिसाब से सैलानी ने 25 हजार रुपये का भुगतान भी ऑनलाइन ही कर दिया था। 14 अप्रैल को तीनों परिवार नैनीताल पहुंचे लेकिन उन्हें यहां उस नाम का होटल मिला ही नहीं जिसमें उन्होंने कमरे बुक कराए थे। सैलानियों के अनुसार इस पर संबंधित वेबसाइट पर दिए गए नंबरों पर फोन किया तो ऑनलाइन बुकिंग करने वालों ने उन्हें 14 अप्रैल को दूसरे होटल में कमरा दिला दिया। 15 अप्रैल को इन सैलानियों को एक अन्य होटल में भेज दिया गया। इन दोनों होटलों में वो सुविधाएं नहीं मिली जो ऑनलाइन बुकिंग के दौरान बताई गई थी।
नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े करना प्रतिबंधित है। इसके लिए जगह-जगह नो पार्किंग के बोर्ड लगाए गए हैं। इसके बाद भी सैलानी की गाड़ी बिड़ला रोड में सड़क किनारे खड़ी थी जिस पर पुलिस ने उसमें जैमर लगा दिया। इससे सैलानी को गुस्सा आ गया और वह पुलिस को कोसने लगा। पुलिस कर्मियों ने सैलानी से किसी तरह की अभद्रता नहीं की है।
-संदीप नेगी सीओ नैनीताल।
इधर, पुलिस से भिड़ गए पर्यटक, जेल भेजे गए
हल्द्वानी। रानीबाग क्षेत्र के भीमताल तिराहे पर पर्यटकों की कार को पुलिस ने रोका तो हंगामा खड़ा हो गया। आरोप है पर्यटकों ने पुलिसकर्मियों से हाथापाई कर उनकी वर्दी उतरवाने की धमकी दी और उन्होेंने पुलिस के गाड़ी की चाभी छीन ली। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में महिला सहित चार पर्यटकों को गिरफ्तार कर लिया। घटना का कारण भीमताल में नाविकों से विवाद करना बताया जा रहा है।

नई दिल्ली के पंजाबी कालोनी कोटला के रहने वाले पर्यटक नैनीताल घूमने के लिए आए थे। शुक्रवार की शाम किसी बात को लेकर भीमताल के नाविकों और पर्यटकों के बीच विवाद हो गया। भीमताल पुलिस ने वायरलेस सेट के माध्यम से गाड़ी को पकड़ने के लिए सूचना प्रसारित कर दी। काठगोदाम पुलिस ने अमृतपुर गेट के समीप कार को रोकने की कोशिश की लेकिन गाड़ी मालिक तेज रफ्तार के चलते आगे बढ़ गया। भीमताल तिराहा रानीबाग में तैनात दो पुलिसकर्मियों विक्रम सिंह और लक्षम राम ने शाम सवा सात बजे पर्यटकों की गाड़ी रोक ली। आरोप है कि पुलिस की कार्रवाई से गुस्साए पर्यटकों सिद्धार्थ परेवा, अमित राजपूत, शिवानी प्रकाश और अंजली पांडे ने गाली गलौज की। इस बीच महिला पर्यटक ने पुलिस की गाड़ी से चाभी खींच ली। आरोप है कि इस दौरान पुलिस से पर्यटकों की हाथापाई भी हुई। थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि महिला और पुरुष पर्यटकों की हालत देखते हुए उनका मेडिकल मुआयना कराया गया। अमित की पत्नी को छोड़कर अन्य चार पर्यटक शराब के नशे में धुत पाए गए। इस मामले में पुलिस ने सिद्धार्थ परेवा, अमित राजपूत, शिवानी प्रकाश और अंजली पांडे के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। इनमें अमित की पत्नी की गोद में बच्चा था। पुलिस ने उसे परिजनों को बुलाकर सुपुर्द कर दिया। बाकी चार पर्यटकों को अदालत के समक्ष पुलिस ने पेश किया। अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed