फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Crowd of customers in the market on Dhanteras in haldwani

बाजार गुलजार...ऑफरों की भरमार: GST की दरें घटने से कम हुए उत्पादों के दाम, ग्राहकों को ऐसे लुभा रहे दुकानदार

Sat, 18 Oct 2025 10:29 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 18 Oct 2025 10:29 AM IST
सार

धनतेरस पर्व पर बाजारों में खरीदारी का खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जीएसटी दरों में कमी और दुकानदारों की ओर से आकर्षक ऑफर व छूट देने के कारण बाजार में भारी भीड़ हैं। 

 

विज्ञापन
Crowd of customers in the market on Dhanteras in haldwani
हल्द्वानी बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धनतेरस के लिए बाजार सज चुके हैं। ग्राहकों को लुभाने के लिए मार्केट में ऑफर की भरमार है। कहीं आकर्षक उपहार दिए जा रहे हैं तो कहीं खरीद पर विशेष छूट मिल रही है। जीएसटी की दरें घटने से बाजार में धनतेरस के एक दिन पहले ही त्योहार जैसा माहौल दिखा। कारोबारी रात एक बजे तक अपने प्रतिष्ठानों की सजावट करने में जुटे रहे। बर्तन बाजार, इलेक्ट्रानिक बाजार और वाहन बाजार में ग्राहकों की भीड़ उमड़ी।

विज्ञापन


शुक्रवार को धनतेरस के लिए भी लंबी बुकिंग आ चुकी है। धनतेरस पर तांबे, पीतल, स्टील के बर्तनों केे अलावा क्राॅकरी आदि की प्रमुख खरीद होने के कारण शुक्रवार रात करीब एक बजे तक व्यापारी दुकान में सजावट करते दिखे। दिन में भी काफी भीड़ रही। वाहन कारोबारियों के यहां ग्राहकों की भीड़ है। शुक्रवार दिनभर रामपुर रोड और बरेली रोड में स्थित शो रूम में ग्राहक शाम तक जुटे रहे।
विज्ञापन


सुबह 6 बजे खुल जाएगा बर्तन बाजार
बर्तन एसोसिएशन के महामंत्री राजीव अग्रवाल ने बताया कि धनतेरस के लिए बर्तन बाजार सुबह 6 बजे खुल जाएगा और देर रात तक कारोबार होगा। बर्तन बाजार में विशेष ऑफर नहीं है। जीएसटी घटकर पांच फीसदी पर आ चुका है जिसके कारण बर्तनों के दाम कम हुए हैं। व्यापारी अपनी ओर से भी न्यूनतम दामों पर बर्तन दे रहे हैं। जिले में करीब 15 करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन बाजार में आकर्षक ऑफर
इस बार ऑटोमोबाइल सेक्टर में 50 फीसदी कारोबार बढ़ा है। अभी लगभग 1200 वाहन बुक हैं। नैनीताल मोटर्स के स्वामी भूपेश अग्रवाल ने बताया प्रत्येक वाहन में अलग-अलग ऑफर हैं। जीएसटी घटने का फायदा तो मिल ही रहा है और 10 से 50 हजार तक की छूट भी दे रहे हैं। बजरंग मोटर्स के स्वामी संजय कुमार ने बताया जिनकी बुकिंग पहले हो चुकी है धनतेरस से लेकर भाई दूज तक वाहनों की डिलीवरी लगातार होगी। नैनीताल बजाज के स्वामी नितिन अग्रवाल ने बताया कि नए वाहन और आकर्षक ऑफर के कारण वाहन बाजार में उत्साह है।

सोने-चांदी में निवेश कर रहे लोग
सर्राफा बाजार में फिलहाल ऑफर नहीं हैं लेकिन डिमांड काफी ज्यादा है। सोना महंगा होने और भविष्य में इसके भाव बढ़ने की आशंका के चलते लोग सोने-चांदी की ईंटों पर निवेश कर रहे हैं। ग्रीन सिटी सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष घनश्याम रस्तोगी ने बताया कि लोग सोने पर काफी निवेश कर रहे हैं। 10 दिन से दिल्ली और मुंबई से शुद्ध सोना चांदी न आने के कारण बाजार में सिर्फ रेडीमेड आभूषणों की खरीद हो रही है। स्वर्णकार हेमंत वर्मा ने बताया कि अभी सोने और चांदी पर जीएसटी तीन-तीन प्रतिशत है। इस बीच अच्छी बिकवाली हुई है और धनतेरस को ज्यादा उम्मीद है। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा के अनुसार जेवर तो आ रहे हैं लेकिन सॉलिड चांदी यानि ब्रिक बाजार में नहीं है। चांदी के भाव बढ़ चुके हैं और चांदी का एक सिक्का 10 ग्राम जो एक हजार रुपये का था वह अभी दो हजार रुपये पहुंच चुका है।

फूलों पर गणपति विराजे, लक्ष्मी करे धन वर्षा
हल्द्वानी। लोग दीपावली पर पूजा के लिए लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीद रहे हैं। इस बार मूर्तियों की डिजाइन में कई नवाचार किए गए हैं। किसी मूर्ति में लक्ष्मी गणेश फूलों पर विराजमान हैं तो किसी में लक्ष्मी जी के हाथों से गिरते धन को सुनहरी चमक दी गई है। गणेशजी की मूर्तियों में भी रंगों का नया प्रयोग दिखाई दे रहा है। दुकानदार जलज ने बताया कि मूर्तियों की कीमत 60 रुपये से 250 रुपये तक है। ऐसे में मूर्तियां आसानी से बिक रही हैं।



खरीदारी का मुहूर्त दिन भर
हल्द्वानी। दीपावली का पहला पर्व धनतेरस और धनवंतरि जयंती शनिवार को है। पंचांग के अनुसार धनतेरस के दिन ब्रह्म योग पूरे दिन होने से खरीदारी दिनभर की जा सकती है। गुरु बृहस्पति का उच्च राशि में गोचर करने से व्यापारियों को लाभ रहेगा। पूजा मुहूर्त शाम 5.36 बजे से 8.10 बजे के बीच जबकि खरीदारी का शुभ मुहूर्त सुबह 7.45 से शुरू है। ज्योतिष अशोक वाष्र्णेय के अनुसार धनतेरस के दिन शनि प्रदोष होने के कारण सरसों का तेल, काला कपड़ा और लोहे का सामान खरीदने से बचना चाहिए। शनि प्रदोष व्रत का संयोग होने पर जातकों को शनिदेव की भी कृपा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed