{"_id":"465368b52b56890bca1c0973c2a8b39a","slug":"women-absconding-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति के साथ घूमने आई महिला फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति के साथ घूमने आई महिला फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Mon, 30 Mar 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरोवर नगरी की सैर को आए मेरठ निवासी एक युवक की पत्नी निजी होटल से फरार
विज्ञापन
हो गई। पति ने पत्नी खोजने की गुहार तल्लीताल थाने में लगाई है। सूचना के बाद युवती के परिजन भी थाने पहुंच गए हैं।
भावलपुर मेरठ निवासी धर्मेंद्र किशन पुत्र बाल किशन विकासखंड दोराला में एडीओ पद पर तैनात हैं, जबकि उनकी पत्नी मोदीनगर से बीडीएस का कोर्स कर रही है। 15 फरवरी 2014 को धार्मिक रीति रिवाजों से परिजनों की मौजूदगी में उनका विवाह हुआ। परिजनों के कहने पर धर्मेंद्र पत्नी को घुमाने के लिए नैनीताल ले आया। बीती देर रात्रि वह मालरोड स्थित निजी होटल में ठहरे।
धर्मेंद्र का कहना है कि रविवार सुबह जब वह नहाकर कमरे में पहुंचा तो वहां पत्नी नहीं थी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। पुलिस की सूचना पर युवती के माता-पिता भी नैनीताल पहुंच गए हैं। थानाध्यक्ष इंदर सिंह राणा ने बताया कि पुलिस ने युवती की गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।