{"_id":"99aece86f90defefcfbd263db16c4923","slug":"woman-died-from-eating-poison-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर खाने से महिला की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहर खाने से महिला की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
Updated Tue, 17 Nov 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
जहर खाने से बेहोश हुई महिला की सुशीला तिवारी अस्पताल में रविवार रात को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस घटना के कारणों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
लखनपुर रामनगर निवासी पूरन सिंह की पत्नी इंदू (26) ने रविवार शाम जहर खा लिया था। पति के घर नहीं होने के कारण पड़ोसियों ने महिला को पहले जिला चिकित्सालय तक पहुंचाया।
विज्ञापन
हालत गंभीर होने पर उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौैत हो गई। मेडिकल चौकी पुलिस के मुताबिक पूरन मूल रुप से नेपाल का है लेकिन नयी कालोनी कालागढ़ में रहता था।
विज्ञापन
कुछ दिनों से वह लखनपुर में किराए का कमरा लेकर परिवार के साथ रहता है। पेशे से कुक का काम करने वाला पूरन एक शादी समारोह के चलते दिल्ली गया था। पति का कहना है कि उसका पत्नी से कभी कभी विवाद होता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे पति को सौंप दिया।