फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Under the pretext of marriage sexual exploitation of student

शादी के बहाने छात्रा का यौन शोषण

Tue, 10 Nov 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी। Updated Tue, 10 Nov 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन

एसटीएच में तैनात रहे एक डाक्टर ने शादी और नौकरी का झांसा देकर छात्रा का यौन शोषण किया। गर्भपात कराने के बाद डॉक्टर ने छात्रा से शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद डाक्टर छात्रा को धमकी देने लगा। पुलिस ने इस मामले में बलात्कार और धमकी का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


तल्ला गोरखपुर क्षेत्र की एक छात्रा अपनी बहन के कैंसर का इलाज कराने के लिए सात सितंबर 2011 को एचटीएच गई थी। इलाज के दौरान उसकी मुलाकात अस्पताल के डाक्टर शैलेंद्र सिंह से हुई। आरोप है कि डाक्टर के यहां आते जाते संपर्क काफी बढ़ गया। एक दिन डाक्टर ने उसे दवा खिला दी।
विज्ञापन


दवा खाने के बाद वह बेहोश गयी इसके बाद डॉक्टर ने उसके साथ बलात्कार किया। होश आने पर छात्रा ने एतराज किया तो डाक्टर ने सपना दिखाया कि वह उससे शादी करेगा और नौकरी भी लगवा देगा। डाक्टर छात्रा से मिलने के लिए उसके घर भी जाता था। कई बार संबंध बनाने से उसका गर्भ ठहर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 भावनात्मक रूप से ब्लैक मेल करने के बाद डाक्टर ने उसका 15 जुलाई 2014 को  गर्भपात कराया। छात्रा उसके ऊपर शादी का दबाव बनाने लगी। इस बीच डाक्टर ने शादी करने से इनकार कर दिया और छात्रा के चरित्र पर अंगुली उठाते हुए धमकी देने लगा।

परेशान होकर छात्रा ने घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने धारा 376,504,506 के तहत बलात्कार और धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया।


वर्तमान समय में डाक्टर चित्रकूट जिले के मऊ स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात है। डाक्टर मूल रूप से इलाहाबाद जिले के शंकर गढ़ बेलखरिया गांव का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed