{"_id":"585c37da4f1c1ba107e3a63c","slug":"uncontrollable-dumper-crushed-the-youth-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू डंपर ने युवक को कुचला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू डंपर ने युवक को कुचला, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Fri, 23 Dec 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
बेकाबू डंपर ने युवक को कुचला, मौत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल रोड में देवाशीष होटल के पास काठगोदाम से हल्द्वानी की ओर आ रहे डंपर ने युवक को कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक डंपर को घटना स्थल से कुछ दूर पेट्रोल पंप के पास खड़ा कर फरार हो गया। मृतक के शव को एसटीएच की मोर्चरी में रखा गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार रात करीब दस बजे काठगोदाम जागनाथ कालोनी निवासी आदित्य पांडे (26) पुत्र लक्ष्मी दत्त पांडे को नैनीताल रोड पर तेज रफ्तार डंपर (यूए-05-3062) ने कुचल दिया। दुर्घटना में युवक का सिर पूरी तरह कुचल गया। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतक का शव बुरी तरह कुचला होने के कारण काफी देर तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। युवक की जेब से मिले मोबाइल से फोन करने पर उसकी शिनाख्त हो पाई।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी विजय मेहता, कोतवाल आरएस मेहता समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मृतक के पिता अस्पताल पहुंच गए हैं। पुलिस ने डंपर को अपने कब्जे में ले लिया है। डंपर पत्थर से लदा हुआ है।
घर का इकलौता चिराग है आदित्य
पुलिस के अनुसार डंपर की चपेट में आया आदित्य घर इकलौता बेटा है। आदित्य के पिता लक्ष्मी दत्त पांडे जजी में तैनात हैं। घटना की सूचना से आदित्य के घर में मातम छाया हुआ है।
दुर्घटनाओं में जा चुकी है 14 लोगों की जान
शहर में वाहन दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत इस साल 42 वाहन दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें करीब 14 लोगों जान जा चुकी है। इन वाहन दुर्घटनाओं में बृहस्पतिवार की रात को हुई घटना भी शामिल है। यह स्थिति तब है जबकि शहर में वाहन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सीपीयू तैनात है।