फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two-year-old girl's death

दो वर्षीय बच्ची की मौत

Mon, 30 Nov 2015 01:22 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बिंदुखत्ता (नैनीताल)।
ब्यूरो /अमर उजाला, बिंदुखत्ता (नैनीताल)। Updated Mon, 30 Nov 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन

विवाह समारोह से घर वापस लौट रहे स्कूटी सवार दंपति ट्रैक्टर ट्राली को ओवर टेक करते समय ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में दंपति की अबोध बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। घायल दंपति को गंभीर हालत में हल्द्वानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक बच्ची के शव का पंचनामा कर पीएम के लिए हल्द्वानी भेज दिया।

विज्ञापन


रविवार को बिदुंखत्ता के राजीव नगर में हुए सड़क हादसे से क्षेत्र के लोग सन्न रह गए। बेड़ा पोखरा देवलचौड़ निवासी मनोज सुयाल तिवारी नगर बिंदुखत्ता में एक विवाह समारोह में शामिल होकर परिवार के साथ स्कूटी से वापस लौट रहे थे। अचानक पीएचसी के निकट ट्रैक्टर ट्राली संख्या यूके 06 यू 0242 को ओवर टेक करते वक्त ट्रैक्टर की चपेट में आने से दर्दनाक हादसा हो गया।
विज्ञापन


दुर्घटना में मनोज सुयाल की दो वर्षीय पुत्री ईशा सुयाल ट्रैक्टर के टायरों में आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। स्कूटी चालक मनोज व उसकी पत्नी तारा सुयाल गंभीर रूप से जख्मी हो गये। जिन्हें गंभीर अवस्था में हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, पुलिस ने मृतका बच्ची के शव का पंचनामा कर पीएम हेतु हल्द्वानी भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed