फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tubewell in the warehouse robbery

नलकूप के गोदाम में डकैती

Sat, 14 Nov 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, हल्द्वानी (नैनीताल)।
ब्यूरो /अमर उजाला, हल्द्वानी (नैनीताल)। Updated Sat, 14 Nov 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
Tubewell in the warehouse robbery

 बरेली रोड तीनपानी स्थित सिंचाई विभाग के गोदाम में बदमाशों ने गुरुवार रात डाका डालकर सनसनी फैला दी। बदमाशों ने गोदाम के गार्ड को बंधक बनाकर उसकी बंदूक लूट ली।

विज्ञापन


माल बटोरने से पहले गोदाम के सभी क्लोज सर्किट कैमरे के वायर काट डाली और रिकार्ड रूम से कैमरों की वीडियो रिकार्डिंग जला दी। गोदाम के पास में रहने वाले एक परिवार की सजगता से पुलिस के पहुंचने पर डकैत फरार हो गए।
विज्ञापन


तीनपानी पुलिस बैरियर के पास सिंचाई विभाग के नलकूप का गोदाम है। गोदाम में तांबा, पीतल, लोहा, तारों के बंडल और मशीनें रखी गई हैं। जिनकी कीमत लाखों रुपये है। गोदाम की पहरेदारी के लिए दो गार्ड भी तैनात हैं। गुरुवार रात करीब एक बजे गोदाम में पांच डकैतों ने धावा बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 गोदाम की चहारदीवारी में लगी सुरक्षा तार को काटकर डकैतों ने गोदाम परिसर में प्रवेश किया। गोदाम परिसर में दाखिल होते ही डकैतों ने सीसी कैमरे की तार काट दी और कैमरों का मुंह पलट दिया।

 इसके बाद गार्ड रूम के पीछे अंधेरे में छिपे गए। इसी बीच गोदाम में गश्त कर रहे गार्ड  सतवीर के ऊपर डकैतों ने कंबल डालकर उसे दबोच लिया और एक कमरे में बंद कर दिया। उसकी बंदूक भी लूट ली।

इसके बाद डकैतों ने दूसरे गार्ड लीलाधर पांडे को भी पकड़कर उसी कमरे में बंधक बना दिया। एक डकैत कमरे में दोनों गार्ड की पहरेदारी करने लगा, जबकि दूसरा डकैती मुख्य गेट के पास पहरा देने लगा। बाकी तीन डकैतों ने गोदाम छानना शुरू कर दिया। डकैतों ने बड़े गोदाम के शटर का ताला तोड़ दिया, लेकिन सेंट्रल लॉक होने से शटर नहीं खुला।

 जिसके बाद डकैत खिड़की की ग्रिल उखाड़कर कमरे में घुसे। वहां से तांबे, पीतल और तारों के बंडल लाकर गोदाम परिसर में एकत्र कर लिया। फिर डकैतों ने दूसरे गोदाम के शटर तोड़ने का प्रयास किया। ताला नहीं टूटने पर तीसरे गोदाम में घुसे।

तीसरे गोदाम के शटर को लोहे की रॉड से तोड़कर उखाड़ दिया। गोदाम का सामान लेकर परिसर में एकत्र कर दिया। गोदाम परिसर में ही जेई खुशबू लता के कार्यालय का ताला तोड़ा और वहां से भी सामान बटोरा। सामान बटोरने के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए डकैत सीसी कैमरों के रिकार्ड रूम में पहुंचे और रिकार्डिंग उपकरणों को तोड़कर जला दिया।

डकैतों के दो घंटे के तांडव के बाद करीब तीन बजे गोदाम के बगल में रहने वाले एक परिवार को आवाज सुनाई पड़ी। पड़ोसी ने तत्काल मंडी चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही गोदाम के प्रवेश द्वार पर पहरेदारी कर रहे डकैत ने सीटी बजाकर अपने साथियों को सचेत कर दिया।


पुलिस के गोदाम परिसर में पहुंचते तक डकैत सामान छोड़कर फरार हो गए। जबकि गार्ड की बंदूक ले गए। पुलिस ने ही बंधक गार्डों को मुक्त कराया। डकैती की घटना से आसपास में दहशत फैल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed