फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Truck driver filed

किरण की मौत के मामले में ट्रक चालक पर मुकदमा

Fri, 17 Apr 2015 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Fri, 17 Apr 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन

पत्रकार की पत्नी किरण की मौत के मामले में कोतवाली पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन पुलिस ने सुशीला तिवारी अस्पताल के डाक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने से हाथ खड़े कर दिए। पुलिस इस मामले में ट्रक नंबर के आधार पर चालक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


तीनपानी निवासी पत्रकार ताराचंद्र जोशी अपनी पत्नी किरण जोशी के साथ स्कूटी से 14 अप्रैल को रानीबाग से लौट रहे थे। गांधीनगर तिराहे के पास पीछे से आ रहे ट्रक की टक्कर लगने से किरण स्कूटी से छिटककर गिर पड़ी। तारा चंद्र जोशी ने घायल पत्नी को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डाक्टरों की लापरवाही के चलते किरण की मौत हो गई। जोशी ने आरोप लगाया कि बार-बार अनुरोध के बावजूद उनकी पत्नी को देखने के लिए कोई वरिष्ठ सर्जन नहीं आया।
विज्ञापन


ड्यूटी अफसर ने भी अनुरोध करने पर ध्यान नहीं दिया था। तहरीर में डाक्टरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का अनुरोध किया गया, लेकिन पुलिस ने सिर्फ ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिसकर्मियों का कहना था कि वे डाक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंदोलन का भय सता रहा था पुलिसकर्मियों को!
नियमानुसार वादी की तहरीर के मुताबिक ही पुलिस किसी पर मुकदमा दर्ज करती है, लेकिन इस मुकदमे को दर्ज करने में पुलिसकर्मियों को आंदोलन होने का भय है। चर्चा है कि पिछले दिनों विजिलेंस द्वारा सीएमएस की गिरफ्तारी के बाद डाक्टरों ने आंदोलन कर दिया था। शायद इसी कारण पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने से घबरा रही थी। उन्होंने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अपनी ड्यूटी पूरी कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed