{"_id":"597fa23e4f1c1b1a288b474d","slug":"then-one-night-broke-two-houses-lock","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर एक ही रात तोड़ दिए दो घरों के ताले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फिर एक ही रात तोड़ दिए दो घरों के ताले
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी।
Updated Tue, 01 Aug 2017 03:03 AM IST
विज्ञापन
फिर एक ही रात तोड़ दिए दो घरों के ताले
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेखौफ चोरों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती देकर दो घरों के ताले तोड़कर नगदी समेत हजारों का माल साफ कर दिया। इस बार चोरों ने दमुवाढूंगा और रेलवे बाजार रामलीला मोहल्ले को बनाया निशाना।
विज्ञापन
जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा निवासी निजी कंपनी के बीमाकर्मी देवेंद्र जौहरी अपने काम से देहरादून गए थे। उनकी पत्नी अल्मोड़ा स्थित मायके गई थीं। सोमवार सुबह देवेंद्र की बहन विमला उनके घर घर पहुंची तो ताला टूटा देख दंग रह गईं। कमरों की लाइट जल रही थीं।
विज्ञापन
उन्होंने देवेंद्र को फोन किया तो पता चला कि वह देहरादून हैं। विमला ने माता-पिता को भी बुला लिया। पड़ोसी भी जमा हो गए। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस भी बुला ली गई। देवेंद्र ने बताया कि आलमारी में रखे 15 हजार रुपये, सोने की अंगूठी, चांदी के जेवर चोरी हुए हैं।
विज्ञापन
इधर रेलवे बाजार रामलीला मोहल्ला निवासी लीला देवी बृहस्पतिवार को मकान में ताला लगाकर अपने गौलापार के घर में गई थीं। वह सोमवार को वापस आईं। यहां ताला टूटा देखा। आलमारी से दो मंगलसूत्र और कान के टॉप्स के अलावा 1200 रुपये नगदी साफ थी। पुलिस का फिर वही रटा रटाया बयान है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।