फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The woman in the room, made a two-day hostage

महिला को दो दिन कमरे में बनाया बंधक

Sun, 29 Nov 2015 01:28 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)।
ब्यूरो /अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)। Updated Sun, 29 Nov 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
The woman in the room, made a two-day hostage

ग्राम चोरपानी में दहेज के लालच में आकर एक परिवार ने मानवता को शर्मसार कर दिया। परिवार ने दो दिन तक महिला को भूखा प्यासा कमरे में बंधक बनाकर उससे मायके  से 20 लाख रुपये लाने को कहा गया और दो दिन तक उत्पीड़न करते रहे।

विज्ञापन


पड़ोसियों की सूचना पर राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष अमिता लोहनी ने कमरे में बंद महिला को बंधक मुक्त किया। साथ ही उन्होंने दोनों पक्षों को रविवार को कार्यालय में काउंसलिंग के लिए बुलाया है। पीड़ित महिला ने पति, सास, ससुर, देवर के खिलाफ कोतवाली में तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में ग्राम चोरपानी निवासी लता मंगेश्वरी ने बताया तीन साल पहले उसका विवाह गांव के मनोज गुसाईं से हिंदू रीति रिवाज के साथ हुआ। विवाह के समय उसके परिजनों ने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज भी दिया। आरोप है शादी के बाद से ही पति समेत सास, ससुर, देवर 20 लाख रुपये दहेज की मांग करने लगे। जिसे उसके परिजन नहीं दे सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान महिला का लगातार मारपीट कर उत्पीड़न किया गया। जिससे तंग आकर दो माह पहले लता अपने मायके सहटोला पौड़ी गढ़वाल चली गयी। महिला का आरोप था जब वह 26 नवंबर को वापस अपने ससुराल चोरपानी आई तो उसके पति, सास, ससुर, देवर ने उसे कमरे में भूखे प्यासे रखकर बंधक बना लिया।


एसएसआई मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि महिला की तहरीर की पुलिस जांच कर रही है। वहीं राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष अमिता लोहनी ने बताया उन्होंने दोनों पक्षों को रविवार को अपने कार्यालय में काउंसलिंग के लिये बुलाया है। महिलाओं के साथ उत्पीड़न बर्दास्त नही किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed