{"_id":"0ae048c0d35c411f37b96395923cf16b","slug":"the-teenager-s-body-was-found-hanging-from-gallows-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी से लटका मिला किशोरी का शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फांसी से लटका मिला किशोरी का शव
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/रामनगर।
Updated Mon, 05 Oct 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
छोई मदनपुर बोरा निवासी शिव सिंह की पुत्री गुंजन (14) संदिग्ध परिस्थितियों में अपने कमरे में फांसी पर लटकी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेते हुये उसका पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनो को सौंप दिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक गुंजन शनिवार की देर शाम अपने कमरे में पढ़ाई करने गयी थी। काफी देर तक उसके बाहर न आने पर उसकी छोटी बहन गुंजन को देखने कमरे में गयी। गुंजन का शव फंदे के सहारे कुंडे से लटका मिला।
विज्ञापन
बहन ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। उसे आनन-फानन संयुक्त चिकित्सालय लाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएसआई मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। मृतका कक्षा 9 वीं की छात्रा थी।
विज्ञापन