{"_id":"57c9c6424f1c1bd5352cb465","slug":"the-scene-of-many-unresolved-questions","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटनास्थल के कई अनसुलझे सवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घटनास्थल के कई अनसुलझे सवाल
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
Updated Sat, 03 Sep 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दवा व्यवसायी पंकज कंसल की पत्नी उमा की हत्या के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। यदि नौकर नौकरानी पर गुस्साया था तो मालकिन पर हमला क्यों किया। मालकिन पर ताबड़तोड़ कई वार करने के बाद उसने बेसबॉल बैट से तब तक वार किए जब तक उमा कंसल बेहोश होकर नहीं गिर गईं।
विज्ञापन
उमा का मोबाइल भी टूटकर गिर गया। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटने के साथ ही इस बात की भी जांच कर रही है कि आखिर ऐसी कौन सी बात हो गई कि नौकर ने साथी नौकरानी और अपनी मालकिन पर जानलेवा हमला कर दिया। शाम को एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने मौके का मुआयना करने के बाद अधीनस्थों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
हीरानगर कॉलोनी में व्यवसायी पंकज कंसल की पत्नी उमा की हत्या की जानकारी चंद मिनटों में शहर में फैल गई। कॉलोनी के अलावा शहर के संभ्रांत लोगों की भीड़ व्यवसायी के घर इकट्ठा हो गई थी। हर कोई हत्या से हतप्रभ था।
विज्ञापन
पुलिस ने शाम तक नौकर के मुक्तेश्वर क्षेत्र स्थित गांव में डेरा डाला था, लेकिन आरोपी नौकर घर नहीं पहुंचा था। व्यवसायी के करीबियों ने बताया कि 15 दिन पहले नौकर के पिता भी यहां आए थे। व्यवसायी ने उसे घर जाने के लिए एक सप्ताह की छुट्टी दी थी।
चर्चा है कि उसने मालकिन से पैसे की मांग की थी, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। नौकरानी भी झगड़े का कारण नहीं बता पा रही है। जीतपुर नयीबस्ती की रहने वाली नौकरानी रीना भी व्यवसायी के घर काफी घुली-मिली है।
नौकर पर व्यवसायी परिवार को इतना भरोसा था कि उसके भरोसे मकान छोड़कर बाहर चले जाते थे। पुलिस इस तथ्य की भी जांच कर रही है कि कहीं यह प्री-प्लान मर्डर तो नहीं था। इसी कारण नौकर ने घटना से पहले मकान के ऊपर से नीचे तक के दरवाजे बंद कर लिए थे।
नौकर ऊंचा सुनता और कम बोलता था। जो भी हो दिनदहाड़े हुई वारदात के बाद पीछे छूटे कई अनसुलझे सवालों का अब पुलिस को जवाब ढूंढना है।
एक माह पहले भी किया था दुर्व्यवहार
व्यवसायी के करीबियों के बीच चर्चा थी कि नौकर ने एक माह पहले कुछ लोगों से दुर्व्यवहार किया था। उस समय नौकर को नौकरी से निकालने की भी बात सामने आई थी, लेकिन बात में इस मसले को सुलझा लिया गया।